Samastipur

उजियारपुर में NH-28 पर हुए सड़क हादसे में मृतकों की हुई पहचान, एयर बैग खुलने से कार सवार की बची जान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना के जनकपुर में नेशनल हाइवे-28 पर बुधवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया है। यहां सड़क पर कार की ठोकर से ऑटो में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिला व एक पुरुष शामिल हैं। मृतक की पहचान दलसिंहसराय थाना के मधेपुर वार्ड संख्या दस निवासी मनोज प्रसाद की पत्नी गीता देवी (45 वर्ष), उनकी पुत्री कंचन कुमारी (22 वर्ष) व विभूतिपुर थाना क्षेत्र के समर्थ कल्याणपुर निवासी चंदशेखर पासवान के पुत्र अखिलेश कुमार के रूप में हुई है।

वहीं, घायलों में दरभंगा के लहेरियासराय निवासी सतीश चंद्र झा के पुत्र सूर्य मोहन नारायण झा (45 वर्ष), विभूतिपुर थाना क्षेत्र के समरथा निवासी कपिल पासवान के पुत्र सुरेंद्र पासवान (40 वर्ष), दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बसढ़िया निवासी सुद्दीन राय के पुत्र राजन कुमार (24 वर्ष), विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफ़ापुर निवासी टुनटुन पासवान के पुत्र राजकुमार पासवान (25 वर्ष) शामिल है। जख्मी लोगों का दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार करीब 12 बजे यह हादसा हुआ। बताया गया है कि मुसरीघरारी की ओर से दलसिंहसराय की ओर ऑटो और दलसिंहसराय से मुसरीघरारी की ओर कार आ रही थी। जनकपुर में एनएच-28 पर ही तेज रफ्तार कार ने पीछे से ऑटो में ठोकर मार दी। जिससे ऑटो पर सवार एक महिला और पुरुष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं कार व ऑटो के चालक समेत पांच लोग जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची उजियारपुर थाने की पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी लोगों को आनन-फानन में इलाज के लिए दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया।

हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने एनएच को जाम कर आवगमन बाधित कर दिया। घटनास्थल पर ऑटो व कार पड़ी हुई थी। जहां ऑटो के परखच्चे उड़ गए वहीं कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जख्मी लोगों में कार का चालक दरभंगा जिला के बहादुरपुर थाना के कबीरपुर गांव निवासी सूर्यमोहन झा (46), विभूतिपुर थाना के मुस्तफापुर के राजकुमार पासवान (25), विभूतिपुर के ही समर्था कल्याणपुर के सुरेंद्र पासवान (40), दलसिंहसराय के बसधिया का राजनं कुमार राय (24) शामिल है। सूर्यमोहन झा कार का चालक बताया गया है। जो कोलकाता से दरभंगा जा रहा था। उजियारपुर थाना के एसआए लक्ष्मीकांत झा ने बताया कि कार में चालक के अलावा एक अन्य व्यक्ति था जो एयरबैग खुलने से बच गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

6 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

1 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

1 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

1 दिन ago