समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

Samastipur Town पर चली खबर तो जिला प्रशासन ने बाजार समिति के मुख्य द्वार से हटाया अतिक्रमण, दोनों गेट खुल जाने के बाद जाम से काफी हद तक निजात

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर :- समस्तीपुर बाजार समिति के मुख्य गेट पर दो गेट थे जिसमें से एक गेट को बंद कर उसी के सामने वर्षो से आलू, प्याज व फल कारोबार किया जा रहा था। इस कारण एक ही गेट से व्यवसायी को आना-जाना करना पड़ रहा था जिसके कारण रोजाना जाम लगा रहता था। दुर्गा पूजा की खरीदारी को लेकर जाम की भयंकर स्थिति उत्पन्न हो गयी थी। रविवार को इससे संबंधित खबर Samastipur Town Media ने प्रमुखता से दिखाया था।

जिसके बाद बुधवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने खुद ही पहुंकर बाजार समिति के मुख्य द्वार पर व्याप्त अतिक्रमण को पूर्ण रूप से हटाते हुए मुख्य द्वार को खोलवा दिया। दोनों गेट खुल जाने के बाद इस मार्ग में जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलने की संभावना है।

दो दिन पहले की खबर : बाजार समिति में घंटो तक लगने वाले जाम से कारोबार प्रभावित, एक गेट को रखा जाता है बंद

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150