समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के ताजपुर में कोल्ड स्टोरेज चौक से हॉस्पिटल जानेवाली रोड में कोचिंग जा रही साइकिल सवार छात्रा को एक ट्रक ने कुचल दिया। इससे छात्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। ट्रक चालक को पकड़ने के बाद लोगों ने सड़क जाम कर आवागमन ठप कर दिया। मृत छात्रा इंटर में पढ़ती थी। मृत छात्रा शिवांजलि कुमारी पड़ोसी जिला वैशाली के बकार गांव निवासी अरुण राय की पुत्री थी।
बताया गया है कि वह प्रतिदिन सुबह कोचिंग के लिए साइकिल से ताजपुर आती थी। सोमवार सुबह भी आ रही थी। उसी दौरान बालू लदे ट्रक ने पीछे से तेज आवाज में हॉर्न बजाया, जिससे असंतुलित हो साइकिल समेत गिर ट्रक के पिछले चक्के की चपेट में आ गयी। हादसे के बाद लोगों ने खदेड़ कर चालक को पकड़ सड़क जाम कर दिया।
समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के टाउन हॉल के सामने समस्तीपुर-दरभंगा पथ पर बने…
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम को सोशल मीडिया के जरिए चुनौती…
बिहार के बेगूसराय में जिले में शनिवार को पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई…
आर्थिक अपराध इकाई द्वारा किशनगंज के एसडीपीओ गौतम कुमार के ठिकानों पर की गई छापेमारी…
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के बादल…
समस्तीपुर : समस्तीपुर के एक युवक की बेगूसराय स्थित अपने ससुराल में हत्या करने वाली…