Samastipur

समस्तीपुर: सुरक्षित शनिवार में भगदड़ व भीड़ से बचाव की दी गई जानकारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर प्रखंड के पी. आर. इंटर स्कूल कर्पुरीग्राम में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम ‘ सुरक्षित शनिवार ‘ के तहत राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर सह फोकल शिक्षक सुभीत कुमार सिंह के द्वारा विद्यालय के बच्चों को भगदड़ से होने वाले जोखिम एवं बचाव के संदर्भ में जानकारी और मॉक ड्रिल कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भगदड़ एक मानव जनित आपदा है, जो खासकर मेला, दूर्गापूजा, दीपावली, छठ सहित पूजा स्थल, पंडाल, मॉल, चौक चौराहा, जुलूस, रैली, सभा, घाट आदि अन्य जगहों पर भगदड़ होने की संभावना ज्यादा होती है। इस वक्त संयम की आवश्यकता होती है। हमें अफवाह पर ध्यान न देकर सकारात्मक कार्यों के लिए तत्पर होने की जरूरत होती है।

वहीं बोल प्रेरकों ने बताया कि जब भीड़ एक स्थान की क्षमता से अधिक बढ़ जाती है तो लोग एक दूसरे से टकराते हैं. अथवा किसी प्रकार कि अफवाह अथवा दुर्घटना जैसी स्थिति में भगदड़ का माहौल बन जाता है। ऐसे में इस प्रकार कि समस्या से बचने के लिए कोई भी कार्यक्रम का आयोजन करते समय ऐसी जगह का चुनाव करना चाहिए जो खुली हो और कार्यक्रम में आने वाले लोगों की संख्या को वहन करने क्षमता रखती हो।

आयोजन स्थल पर उसकी क्षमता के अनुसार ही लोगों को आने का अनुमति देना चाहिए। साथ हीं भगदड़ की स्थिति में लोगों को संयम और धैर्य बना कर रखना चाहिए। अवसर पर बच्चों से भगदड़ के जोखिम से बचाव को लेकर इमरजेंसी मेडिकल टेक्निक (सीपीआर) करने की विधि की जानकारियां देते हुए मॉक ड्रिल कराया गया। मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक किरण झा, वरीय शिक्षिका डॉ. बेबी कुमारी, तरूण कुमार, कीर्ति किरण, संजना कुमारी, जुही प्रवीण, सिमरन कुमारी, संध्या कुमारी, शिवम कुमार सहित कई छात्र व छात्राएं मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

7 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

8 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

21 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

21 घंटे ago