क्या बिहार के उपभोक्ताओं को फिर बिजली का झटका लगने वाला है, या फिर राहत मिलेगी? ऐसा सवाल सवाल इसलिए पूछा जा रहा है कि बिहार की बिजली कंपनियों ने जो तैयारी शुरू कर दी है इसका सीधा असर आम बिजली उपभोक्ताओं पर पड़ने जा रहा है.
बिहार में दिन के समय सस्ती बिजली और शाम में महंगी बिजली मिलेगी. बिजली कंपनियों की ओर से कहा जा रहा है कि वर्तमान समय में औद्योगिक इकाईयों को टाइम ऑफ डे टैरिफ यानी टीओडी की सुविधा मिल रही है इसलिए अब यह राज्य के घरेलू उपभोक्ताओं को भी देने पर विचार किया जा रहा है.
जानकारी यह भी है कि नवंबर में बिहार विद्युत विनियामक आयोग (Bihar Electricity Regulatory Commission) को दिए जाने वाली टैरिफ प्रस्ताव में इसको शामिल किया जा सकता है. अगर विनिमायक आयोग अनुमति दे देता है तो यह सिस्टम लागू हो जाएगा. बताया यह भी जा रहा है कि इसके लिए उपभोक्ताओं को विकल्प भी दिया जा सकता है कि वह इस सिस्टम में आएं अथवा न भी आएं.
बिजली कंपनी केअधिकारियों के मुताबिक, यह उपभोक्ताओं के ऐच्छिक विकल्प के रूप में रह सकता है और जो उपभोक्ता इस मोड में आना चाहेंगे, उनको टीओडी का लाभ मिलेगा, और जो उपभोक्ता रूफटॉप सोलर लगाकर अपने छत पर ग्रिड कनेक्टेड बिजली उत्पादन करते हैं, वैसे उपभोक्ताओं को नेट मीटरिंग से पोस्ट पेड की सुविधा मिलेगी.
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…
बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…
मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…
बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…