Samastipur

समस्तीपुर में सिंदूर खेला के साथ बंगाली समाज की महिलाओं ने दी मां दुर्गा को विदाई

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- शहर के बहादुरपुर बीएचटीसी हाॅल दुर्गाबाड़ी के प्रांगण में बंगाली समाज की महिलाओं द्वारा आज सिंदूर खेला का आयोजन किया गया, जिसमें बंगाली समाज की महिलाएं पूरे पारंपरिक वेशभूषा में एक दूसरे को सिंदूर लगाते हुए नजर आई। इस दौरान मां दुर्गा की पूजा अर्चना भी की गई। वहीं नाच-गाकर महिलाओं ने मां दुर्गा को विदाई दी।

सिंदूर खेला का महत्त्व बताया

इस मौके पर बंगाली समाज की महिलाओं ने बताया कि नवरात्र के दसमी के दिन मां दुर्गा को विदाई दी जाती है। सिंदूर का बंगाली समाज की महिलाओं में काफी महत्व होता है, यही वजह है कि आज हमलोग सिंदूर खेल कर मां दुर्गा को विदाई दे रहे हैं। जिस तरह से बेटी अपने मायके से विदा होती है, उसी तरह से आज मां दुर्गा की हमलोग विदाई कर रहे हैं।

एक तरफ जहां मां के जाने का गम है, वहीं अगले वर्ष माँ दुर्गा जल्दी आए, इसके लिए हमें खुशी भी है। इसके अलावा मां दुर्गा से हम लोगों ने यह प्रार्थना की है कि आज विश्व में कई देश एक दूसरे से लड़ रहे हैं, जिसकी वजह से लोगों में भय का माहौल है, पूरे विश्व में शांति आए और लोगों के मन से भय का वातावरण खत्म हो, इसी उद्देश्य के साथ हमलोगों ने पूजा अर्चना किया है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

साइबर ठगी के शिकार हुए युवक को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने रिकवर कर 25,760 रुपये कराए वापस

समस्तीपुर : साइबर अपराध के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की पुलिस…

6 घंटे ago

बिहार में हर रोज 1.7 लाख लीटर शराब गटक रहे लोग, अबतक 5 करोड़ लीटर जब्त; तेजस्वी ने शराबबंदी को मजाक बताया

मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…

7 घंटे ago

नीतीश-सम्राट के सामने लगे ‘सीएम निशांत’ के नारे; मुस्कुराकर बढ़ गए मुख्यमंत्री

बिहार की राजनीति में सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का पॉलिटिकल वैल्यू काफी…

9 घंटे ago

बिहार: बेटी के प्रेम-प्रसंग से खफा पिता बना हैवान, टेबल फैन से पीट-पीटकर मार डाला

बिहार के गोपालगंज जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहां…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच महीनों की तपस्या पलभर में राख, किसानों की आंखों के सामने जल गई उम्मीदों की सुनहरी फसल

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के धरनी पट्टी पश्चिम पंचायत के मकनपुर…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : साइलेंट जेनरेटर में छिपाकर ले जाई जा रही 691 लीटर विदेशी शराब बरामद

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब…

13 घंटे ago