समस्तीपुर :- पद्मश्री सुप्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा गंभीर रूप से बीमार हैं। उनका दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, वे एक सप्ताह से बीमार हैं। बीच में उनकी स्थिति ठीक हो रही थी, लेकिन शनिवार सुबह अचानक अधिक खराब हो गयी। इसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है।
विदित हो कि शारदा सिन्हा ने समस्तीपुर वीमेन्स कॉलेज में प्राध्यापिका के रूप में लंबे समय तक योगदान दिया था और यहीं से सेवानिवृत्त हुई। लोक गीतों के क्षेत्र में देशभर में उनकी अलग पहचान है। खासकर महापर्व छठ में उनके गाये गीत सभी घरों में सुनाई देते हैं।
इसके अलावा वे लोगों को गीतों के माध्यम से सामाजिक विषयों पर जागरूक करने में भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ती है। भोजपुरी के अलावा वे कई देश की दूसरी भाषाओं में भी गीत गा चुकी हैं। सेवानिवृति के बाद वे पटना और दिल्ली स्थित आवास पर रहकर लोकगीतों को धार देने में लगी रहती है। लोकगीत गायन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मनित किया था।
समस्तीपुर : रोसड़ा की भूमि सुधार उप-समाहर्ता (DCLR) कंचन कुमारी झा की मुश्किलें बढ़ती जा…
समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को परिवहन मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री दामोदर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…
तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…