Samastipur

समस्तीपुर शहर के पंजाबी काॅलोनी मुहल्ले में आपसी कलह को लेकर पति ने पत्नी को चाकू गोदा, जख्मी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के भोला टॉकीज गुमटी के पास पंजाबी कॉलोनी में आपसी कलह को लेकर पति ने पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर जख्मी कर दिया। जानकारी के अनुसार पंजाबी काॅलोनी निवासी अनुज कुमार गिरी का अपनी पत्नी जुही गिरी से बीते कई दिनों विवाद चल रहा था। बीते दिनों हुए विवाद के बाद में पत्नी ने डायल 112 को फोन कर पुलिस बुला ली थी। इसको लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच हर रोज झगड़ा हो रहा था।

शनिवार की शाम भी विवाद हो रहा था इस बीच अनुज कुमार गिरि ने चाकू से पत्नी के पेट पर हमला कर दिया। जिससे पत्नी जख्मी हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज किया गया। फिलहाल उक्त महिला खतरे से बाहर बताई गई है। महिला ने थाने में को पति के खिलाफ आवेदन दिया है। वहीं नगर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि महिला के आवेदन के आलोक में पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

2 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

3 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

5 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

8 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

10 घंटे ago