समस्तीपुर : शराब समेत कई मामले में फरार इनामी बदमाश बंगरा थाना क्षेत्र के मानपुरा गांव निवासी लालबाबू महतो को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर पर छापेमारी कर उसे दबोचा है। इस संबंध में एएसपी संजय कुमार पांडे ने पुलिस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपी शराब के मामलों में कई महीनों से फरार था। उस पर पुलिस ने इनाम की भी घोषणा कर रखी थी। वहीं पुलिस अधीक्षक ने उसे पकड़ने के लिए विशेष टीम का गठन किया था, जो उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार सक्रिय थी। उन्होंने बताया कि तकनीकी अनुसंधान व सूचनाओं के आलोक में उसे गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। उक्त आरोपी पर जिले के मुसरीघरारी, बंगरा, ताजपुर, कर्पूरीग्राम थाना में दर्जनों मामले दर्ज हैं।
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…
समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…