Bihar

बिहार: स्कूल में छुट्टी के बाद रसोईया संग आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाया हेड मास्टर, ग्रामीणों ने बनाया बंधक

बिहार के मधुबनी जिले के एक स्कूल के हेडमास्टर को रसोइया के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। हेडमास्टर का नाम आशुतोष कुमार है और वह हरलाखी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय तकिया टोल हिसार में तैनात हैं। हैरानी की बात यह है कि हेडमास्टर को उनकी पत्नी ने ही ग्रामीणों की मदद से रंगे हाथों पकड़ा। अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना 24 अक्टूबर की है।

हेडमास्टर का रसोइया संग अवैध संबंध

जानकारी के अनुसार, आशुतोष कुमार का घर कलुआही थाना क्षेत्र के राढ़ गांव में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह पिछले तीन साल से रसोइया के साथ अवैध संबंध रखे हुए थे। हेडमास्टर की पत्नी को उनके पति के अवैध संबंधों के बारे में पता था। उन्होंने कई बार अपने पति को ऐसा करने से मना किया, लेकिन वे नहीं माने।

और पत्नी ने ग्रामीणों के साथ मारा छापा

शिक्षक पति के रवैये से परेशान पत्नी ने खुद ही अपने पति को रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनाई। वह चुपचाप राढ़ गांव से तकिया टोल हिसार पहुंची और कुछ स्थानीय ग्रामीणों को साथ लेकर स्कूल गई। ग्रामीणों की मदद से पत्नी ने अपने पति को रसोइया के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। ग्रामीणों ने हेडमास्टर को पकड़ लिया और हंगामा करने लगे।

हेडमास्टर संग रहने की जिद करने लगी रसोइया

हो हंगामे के बीच रसोइया भी हेडमास्टर के साथ ही रहने की जिद करने लगी। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि घटना की जानकारी पुलिस को देनी पड़ी। सूचना मिलते ही खिरहर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। बताया जा रहा है कि पुलिस के आने से पहले ही हेडमास्टर मौके से फरार हो गए थे।

तरह-तरह की बातें कर रहे ग्रामीण

थानाध्यक्ष सुप्रिया कुमारी ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी हेडमास्टर फरार हो चुके थे। वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

6 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

6 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

16 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

16 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

19 घंटे ago