Samastipur

समस्तीपुर में भी बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात के कारण गुलाबी ठंड का एहसास

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : अचानक से मौसम का मिजाज बदल गया है। दाना चक्रवात के कारण शुक्रवार को पूरे दिन आकाश में बादल घिरा रहा। ठंड हवायें चलती रही। लोगों को गर्मी से निजात मिली है। लोग रात से ही गुलाबी ठंड का एहसास करने लगे हैं। पूरे दिन सूरज बादलों में छिपा रहा। अधिकतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी है। हालांकि न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

इधर, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि माैसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 23 से 27 अक्टूबर 2024 तक के लिये मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के जिलाें में अगले 12 से 24 घंटों तक मध्यम बादल छाये रह सकते हैं। इस दौरान बेगूसराय और समस्तीपुर के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा या बूंदाबूंदी हो सकती है। इसके बाद सभी जिलों में अगले 30 अक्टूबर तक मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।

इस अवधि में अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 20-23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। पूर्वानुमानित अवधि में पूरवा हवा चलने का अनुमान है। औसतन 10 से 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 45 से 55 प्रतिशत रहने की संभावना है। आज का अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

Avinash Roy

Recent Posts

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

5 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

12 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

13 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

14 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

14 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

15 घंटे ago