Samastipur

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में स्वच्छता पखवाड़े के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज में एनएसएस के बैनर के अंतर्गत व एसएससीडी एक्टिविटीज के तहत एनसीसी इकाई द्वारा प्रधानाचार्या प्रो. डॉ सुनीता सिन्हा की अध्यक्षता में व एनसीसी पदाधिकारी डॉ नेहा कुमारी जायसवाल, एनएसएस पदाधिकारी डॉक्टर नीतिका सिंह के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम स्वच्छ भारत दिवस स्वच्छता ही सेवा-स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता के स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्रधानाचार्या द्वारा स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि देश को स्वच्छ तथा स्वस्थ बनाने के लिए हमें में से हर एक को यह जिम्मेदारी लेनी होगी। स्वच्छता की तरफ बढ़ाया गया हमारा एक कदम या फिर छोटी सी कोशिश इसके लिए एक बड़ा योगदान साबित हो सकती है। डॉ. सुरेश शाह ने कहा कि स्वच्छता केवल ब्राह्य रूप से ही नहीं आंतरिक रूप से भी होनी चाहिए। उन्होंने स्वच्छता के विषय में गांधी जी के प्रयासों पर प्रकाश डाला।

डॉ. विजय कुमार गुप्ता द्वारा बताया गया कि विकसित भारत के निर्माण में स्वच्छता का कितना बड़ा योगदान है। इस विषय पर उन्होंने आर्थिक दृष्टिकोण से प्रकाश डाला। डॉ. नेहा कुमारी जायसवाल ने कहा कि गांधी जी का सपना स्वच्छ एवं विकसित भारत का था। चंपारण आंदोलन के समय में उन्होंने न केवल नील की खेती के विरोध में आवाज उठाई बल्कि उसे क्षेत्र के लोगों को स्वच्छता को लेकर जागरूक बनाने में अपना बहुत बड़ा योगदान दिया।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत एनसीसी कैडेट्स द्वारा वेस्ट टू आर्ट कंपटीशन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया जिसमें एनसीसी कैडेट्स रिया कुमारी को प्रथम स्थान तथा जान्हवी हर्षित को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। मौके पर एनएसएस स्वयंसेवकों तथा महाविद्यालय के सभी शिक्षक तथा शिक्षिकाओं द्वारा स्वच्छता से संबंधित शपथ ग्रहण किया गया। साथ ही बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया। मौके पर सोनी सलोनी, केसी कुकी आदि मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

7 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

7 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

9 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

20 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago