Samastipur

पटोरी में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में खू’नी संघर्ष में एक की मौ’त व दर्जनों लोग घायल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर/पटोरी :- समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर सैदाबाद पंचायत के आमदीपुर गांव में रविवार की दोपहर में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं लगभग एक दर्जन लोग जख्मी हो गए हैं। जख्मी लोगों में पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जाती है, जिनका इलाज पीएमसीएच पटना में जारी है।

बताया गया है की रविवार की दोपहर पटोरी थाना क्षेत्र के हेतनपुर निवासी राम उद्देश्य राय के पुत्र सुबोध राय एवं आमदीपुर निवासी स्व. शंकर राय के पुत्र दिनेश राय के बीच भूमि की सीमा को लेकर खूनी संघर्ष शुरू हो गया। दोनों पक्षों से लाठी, कुदाल, डंडा, हंसुआ, फरसा लेकर बड़ी संख्या में लोग एक दूसरे पर हमला करने लगे। इस हमले में लगभग एक दर्जन लोग जख्मी हो गए।

गंभीर रूप से जख्मी सुबोध राय (55 वर्ष) को इलाज के लिए पटना ले जाया जा रहा था परंतु रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके अलावा सुबोध राय के भाई प्रमोद राय, पुत्र गांधी राय, राजेश राय एवं दूसरे पक्ष के दिनेश राय व लालू राय की हालत गंभीर बताई जाती है, जिनकी चिकित्सा पीएमसीएच में की जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पटोरी थाना के दारोगा मो. अरशद इमाम अंसारी, दारोगा बलाल खां वहां पुलिस बल के साथ पहुंच गए है। पुलिस के अनुसार मामला नियंत्रण में है। वैसे, दोनों पक्षों के बीच तनाव व्याप्त है। मिली जानकारी के अनुसार सुबोध राय की अपनी भूमि थी जबकि दिनेश राय हेतनपुर निवासी भेखन राय एवं बदन राय से बटाई पर भूमि लेकर खेती करते थे और भूमि की सीमा को लेकर यह संघर्ष हुआ। सोमवार को पीएमसीएच में पोस्टमार्टम के बाद सुबोध राय का शव हेतनपुर लाया जाएगा।

DSP ने क्या कुछ कहा देखें :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

50 मिनट ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

4 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

4 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

6 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

10 घंटे ago