टीम इंडिया के धाकड़ क्रिकेटर ईशान किशन के पिता प्रणव पांडे ने आज नीतीश कुमार की जेडीयू का दामन थाम लिया। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने प्रणव पांडे को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर ईशान के पिता प्रणव ने कहा कि मैं जेडीयू परिवार का शुक्रगुजार हूं, जिसने मुझे घर वापसी का मौका दिया है। हमारी कोशिश होगी कि पार्टी और नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करें। नीतीश कुमार की पॉलिसी रही है न्याय के साथ विकास, जिस पर मेरी हमेशा आस्था रही है। सीएम नीतीश ने बिहार को नए मुकाम पर लाकर खड़ा कर दिया है। उनके हाथों को और मजबूत करेंगे , ताकि बिहार को और आगे लेकर जाएं।
वहीं इस मौके पर जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि प्रणव पांडेय पहले भी जेडीयू में थे, ये कभी पार्टी छोड़कर नहीं गए थे, कुछ समय के लिए पार्टी में एक्टिव नहीं थे। उन्हें अपने बेटे को क्रिकेटर बनाना था, जो काम अब पूरा हो गया है। बीते दो महीने से हमारी उनसे बात हो रही थी। तब उन्होने कहा कि अब वो फ्री हो गए हैं। और पार्टी के साथ फिर जुड़ेंगे। प्रणव पांडे के बेटे ईशान किशन ने देश और बिहार दोनों का नाम रोशन किया है। जेडीयू में इनके शामिल होने से मगध और पटना में पार्टी को मजबूती मिलेगी। 2025 का मोमेंटम अभी से बनना शुरू हो गया है।
आपको बता दें ईशान किशन के पिता प्रणव कुमार पांडेय कारोबारी हैं। पटना में परिवार के साथ ही रहते हैं। प्रणव के परिवार के सदस्य समता पार्टी के सदस्य भी रहे हैं। प्रणव पांडेय व्यवसायी होने के साथ-साथ समाज सेवा में भी रुचि रखते हैं। बेटे ईशान किशन ने 2 टेस्ट मैचों के अलावा 27 वनडे और 32 टी20 मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है. इसके अलावा वह आईपीएल के 105 मुकाबले खेल चुके हैं। वनडे में बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक भी जड़ चुके हैं।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…