समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की महापौर अनिता राम, नगर आयुक्त केडी प्रौज्जवल, सशक्त स्थायी समिति सदस्य, वार्ड पार्षद व नगर निगम के अधिकारियों व कर्मियों के साथ शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान गंगा स्नान घाट, सहनी घाट, यादव घाट, बजरंगबली घाट, मदरसा घाट, रेलवे पुल घाट,लक्ष्मी टॉकिज घाट, जेपी सेंट्रल घाट, पिट्ठा घाट, नीम गली घाट, प्रसाद घाट, नचारी झा घाट इत्यादि घाटों का निरीक्षण किया।
इस दौरान महापौर अनीता राम ने आवश्यकतानुसार मिट्टी भराव, पहुँच पथ, बैरकेडिंग, गहरे पानी का संकेत चिन्ह, चेंजिंग रूम, अस्थायी शौचालय इत्यादि का व्यवस्था कराने का निदेश दिया। महापौर ने छठ घाटों की सफाई कार्य की प्रगति संतोषप्रद बताया है।
नगर आयुक्त के द्वारा सभी पदाधिकारियों व कर्मचारियों को स्वच्छता ही सेवा अभियान के आलोक में छठ घाटों की विशेष सफाई एवं सभी घाटों पर पर्याप्त संख्या में घाटों एवं पहुँच पथ पर रौशनी की व्यवस्था करना सुनिश्चित करने को कहा। सभी छठ घाटों की सफाई दिपावली पूर्व कराने का निदेश दिया गया।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…