समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने बुधवार को एक सात वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ छेड़खानी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामजतन राम के पुत्र मनीष कुमार के रूप में की गई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने नशे की हालत में नाबालिग बच्ची से छेड़खानी की थी। इसके बाद बच्ची ने रोते हुए अपनी मां से इसकी शिकायत की। पीड़िता की मां ने इसको लेकर पुलिस से शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया। मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने पिंकी प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…
समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों को इलाज के दौरान परेशानी नहीं हो, इसके लिए…