Samastipur

समस्तीपुर: शराब पार्टी में ‘बिगड़ा दिमाग’ तो दोस्त ने अपने ही दोस्त पर चला दी गोली, जख्मी को छोड़ सभी हो गए फरार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :- समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में बीते शुक्रवार की मुर्गियां चौक के पास कुछ दोस्त पार्टी कर रहे थे। पार्टी में मौजूद राहुल पंडित, दीपक साह, राहुल कुमार, अंशु कुमार एक साथ बैठकर खा-पी रहे थे। पार्टी में सभी के द्वारा शराब का भी सेवन किया जा रहा था। खाने-पीने के दौरान ही किसी बात को लेकर पार्टी में मौजूद सभी दोस्तों के बीच विवाद हो गया।

विवाद के बीच राहुल पंडित के द्वारा गोली चला दी गई जिससे दीपक साह गोली लगने से जख्मी हो गया। घटना के बाद पार्टी में मौजूद सभी युवक जख्मी दीपक को घटनास्थल पर ही छोड़ कर फरार हो गए। दीपक को गोली लगने की सूचना पर पहुंचे परिजनों के द्वारा जख्मी को इलाज के लिए पटना एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह इलाजरत है।

वहीं पुलिस के द्वारा कार्रवाई करते हुए घटनास्थल से शराब की बोतल समेत अन्य सामान बरामद किया गया है, वहीं एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जल्द ही अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तार कर ली जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

39 मिनट ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

5 घंटे ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

23 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

24 घंटे ago