दिल्ली से सटे गुरुग्राम के एक मकान में हुए शॉर्ट सर्किट से भीषण लग गई। इस दर्दनाक घटना में मकान के अंदर सो रहे चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार देर रात सरस्वती एंक्लेव के जी ब्लॉक में बने मकान में हुई। आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद चारों शवों को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।
जानकारी के अनुसार, सरस्वती एंक्लेव के जी ब्लॉक में स्थित एक मकान की पहली मंजिल पर स्थित कमरे में शुक्रवार देर रात 1 बजे के करीब शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग देखते ही देखते पूरे कमरे में फैल गई। आग इतनी भयानक थी कि कमरे में सो रहे चार दोस्त कमरे से बाहर तक नहीं निकल सके और उनकी जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतकों एक नाबालिग भी शामिल है।
मोतिहारी के रहने वाले थे चारों दोस्त
मृतकों की पहचान 28 वर्षीय मोहम्मद मुश्ताक, 27 वर्षीय नूर आलम, 22 वर्षीय साहिल और 17 वर्षीय अमन के रूप में हुई है। चारों लोग आपस में दोस्त थे और मूलरूप से बिहार के मोतिहारी जिले के लोखाना के रहने वाले थे।
पूछताछ में पता चला है कि मोहम्मद मुश्ताक और नूर आलम गुरुग्राम की एक गारमेंट फैक्ट्री में बतौर टेलर काम करते थे, जबकि साहिल 15 दिन पहले ही दोस्तों के पास बिहार से गुरुग्राम में घूमने के लिए आया था। वहीं, अमन 10वीं क्लास का छात्र है।
देर रात लगी थी आग
दमकल विभाग और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात 1 बजे के लगभग कमरे में आग लग गई थी। आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचीं पुलिस और दमकल विभाग की टीमों को आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्क्त करनी पड़ी। आसपास बने कमरे और मकानों में आग को फैलने से रोका गया। लगभग पौने घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
घटना से पूरे सरस्वती एंक्लेव में छाया मातम
दमकल विभाग और पुलिस की शुरुआती जांच में आग शॉर्ट-सर्किट से लगी है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। हादसे की सूचना पाकर मृतकों के परिजन गुरुग्राम पहुंच गए हैं। दोपहर बाद मृतकों का पोस्टमॉर्टम होगा। इस हादसे के बाद पूरे सरस्वती एंक्लेव में मातम छा गया और हर कोई इस हादसे को लेकर अफसोस कर रहा है।
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…