Samastipur

शराब पार्टी के दौरान दोस्त को ही गोली मारने के मामले में समस्तीपुर पुलिस का खुलासा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :- समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुर्गियाचक के पास दो दिनों पहले शराब पार्टी के दौरान दोस्त को ही गोली मारकर जख्मी करने के मामले में समस्तीपुर पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के मुर्गियां चौक के रहने वाले अंशु कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मामले को लेकर पटोरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बीके मेधावी ने बताया कि 2 दिन पूर्व राहुल पंडित, दीपक शाह, राहुल कुमार और अंशु कुमार मुर्गिया चौक के पास खा पी रहे थे।‌ इसी बीच राहुल ने गोली चला दी जो गोली दीपक के सीने में जा लगी। इसके बाद जख्मी हालत में तीनों दीपक को वहीं छोड़ फरार हो गए। जब परिवार के लोगों को इसकी सूचना मिली तो उसे स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया, जिसके बाद उसे रेफर कर दिया गया तो परिजनों ने उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया जहां वह इलाजरत है।

मामले को लेकर सोमवार को एसडीपीओ बीके मेधावी ने बताया कि दोनों के बीच पैसा के लेनदेन को लेकर विवाद था। पहले से ही गोली मारने की नियत से पार्टी का आयोजन किया गया। पुलिस ने घटनास्थल से शराब व कोल्ड-ड्रिंक की बोतल भी बरामद की थी। वहीं गिरफ्तार अंशु कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…

42 मिनट ago

हसनपुर में दो दिनों से गायब युवक का मिला शव, बेरहमी से गला रेतकर चहारदीवारी के अंदर फेंका

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से गायब एक 19…

1 घंटा ago

समस्तीपुर-पूसा मुख्य मार्ग पर साइकिल सवार युवक की अज्ञात वाहन से ठोकर लगने पर मौ’त

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पूसा-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर बुधवार को ताल दशहरा के…

2 घंटे ago

बिहार : शीतला माता मंदिर में भगदड़ के बाद ऐक्शन, 20 लोगों पर केस; पंडा समिति के 4 सदस्य अरेस्ट

नालंदा के शीतला मंदिर में हुई भगदड़ के बाद अब बड़ा ऐक्शन लिया गया है।…

4 घंटे ago

छात्र संगठन AISA ने JNU के पूर्व अध्यक्ष की पुण्यतिथि मनायी, श्रद्धांजलि देकर किया नमन

समस्तीपुर : छात्र संगठन आइसा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शहर के माल गोदाम चौक स्थित…

10 घंटे ago

पटना में अपार्टमेंट में घुस कारोबारी को गोली मारी, फायरिंग करते हुए अटल पथ की ओर भागे बदमाश

पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…

13 घंटे ago