Bihar

पटना मेट्रो की निर्माणाधीन टनल में बड़ा हादसा, ऑपरेटर समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत

बिहार की राजधानी पटना में मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान सोमवार रात को बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन टलन के पास लोको मशीन का ब्रेक फेल होने से उसकी चपेट में आकर तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, चार मजदूरों का गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज चल रहा है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, डीएमआरसी ने दो लोगों के मौत की पुष्टि ही की है।

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा पटना के एनआईटी मोड़ पर हुआ। बताया जा रहा है कि लोको मशीन से मेट्रो टनल के अंदर सामान पहुंचाया जा रहा था। टनल में मजदूर काम कर रहे थे। तभी लोको मशीन का ब्रेक फेल हो गया। इसकी चपेट में आने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों का रेस्क्यू कर पीएमसीएच अस्पताल ले जाया गया, जहां दो और लोगों की मौत की इलाज के दौरान मौत की सूचना मिल रही है।

मृतकों में एक टीवीएम ऑपरेटर, एक लोको ऑपरेटर और एक हेल्पर शामिल है। वहीं, चार अन्य मजदूरों का इलाज चल रहा है। डीएमआरसी की पीआरओ मोनिसा दुबे ने देर रात बताया कि रात करीब 10 बजे यह हादसा हुआ। हादसे की वजह मशीन में खराबी बताई जा रही है। उन्होंने दो लोगों की मौत की पुष्टि की और कहा कि मामले की जांच चल रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

4 घंटे ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

7 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

15 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

19 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

19 घंटे ago