Samastipur

MA प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2024-26) में नामांकित छात्र-छात्राएं इंडक्शन कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के मनोविज्ञान विभाग द्वारा सोमवार को एमए प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2024-26) में नामांकित छात्र-छात्राएं इंडक्शन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. रीता चौहान ने कहा कि इसका उद्देश्य उच्च शिक्षा में गुणवत्ता लाना है। इसका मुख्य प्रमुख उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा विभाग, विश्वविद्यालय और कॉलेज संबंधी संपूर्ण जानकारी से अवगत कराना है।

नव नामांकित छात्र कॉलेज के वातावरण में सहज महसूस करे और बिना तनाव के अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें। इंडक्शन प्रोग्राम में छात्रों को तनाव मुक्त रहने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं को सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने, पर्याप्त नींद लेने, बिना स्ट्रेस के पढ़ाई करने, योग और मेडिटेशन करने की सलाह दी गई। इसके साथ ही उन्होंने परिवार के सदस्यों से अपनी समस्याओं को साझा करने की भी सलाह दी।

डॉ. कौशलेन्द्र झा ने कहा कि शिक्षा जीवन का हिस्सा नहीं है, यह स्वयं जीवन है। सपने बड़े होने चाहिए, लक्ष्य ऊंचे होने चाहिए, प्रयास महान होने चाहिए, तभी आप सफल हो सकते हैं। 75 फीसदी से अधिक उपस्थिति काॅलेज में होना चाहिए। मनोविज्ञान के वरिष्ठ अध्यापक डॉ. संजय कुमार, रणधीर कुमार, दिनेश्वर राय, प्रतिभा कुमारी, शालिनी कुमारी,कुमारी माला यादव ने कॉलज की मर्यादा को बरकार रखने के लिए नियमों का ख्याल रखने संबंधी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।

उन्होंने कहा कि कभी भी सीखना बंद न करें और अपने दिल से सीखें। अपने समय का उपयोग कल से बेहतर होने के लिए करें। इंडक्शन प्रोग्राम द्वारा छात्र-छात्राएं विषयों के मिश्रित विषय के रूप में चयन कैसे करें साथ ही क्रेडिट स्कोर के साथ स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड सहित अन्य आवश्यक जानकारी दी गयी। इस दौरान मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता प्रतियोगिता 2024 के विजेता छात्र सौरभ तिवारी, अभिषेक, आकांक्षा, सुरज, गजाला सहित एक दर्जन से अधिक छात्र छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

​कोचिंग के शिक्षक ने शादी का झांसा दे छात्रा से किया दु’ष्कर्म, अश्लील वीडियो किया वायरल, दो शिक्षकों पर FIR

​समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित कोचिंग संस्थान में…

2 घंटे ago

ननिहाल में युवक की संदिग्ध मौत, बहन ने लगाया ह’त्या का आरोप, करंट लगने से मौ’त का दावा; पहुंची कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस 

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव में सोमवार को एक युवक की संदिग्ध…

3 घंटे ago

भोले नाथ के दर्शन के बाद विद्यापतिधाम स्टेशन पहुंचा युवक, एक सेल्फी ने छीन ली जिंदगी; मालगाड़ी पर चढ़े युवक की हाईटेंशन तार से मौ’त

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : सावन मास की पहली सोमवारी पर बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक…

4 घंटे ago

नाबालिग से सामूहिक दु’ष्कर्म के विरोध में मुसरीघरारी चौराहे पर NH-28 जाम, मक्के के खेत में मिली थी पीड़िता

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में 9वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ कथित सामूहिक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में ठनका गिरने से मां-बेटे की दर्दनाक मौ’त, चचेरा भाई गंभीर रूप से झुलसा; बैगन तोड़ने खेत गई थी महिला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर टारा पंचायत के माधोपुर भुआल…

7 घंटे ago

समस्तीपुर कोर्ट परिसर से पुलिस अभिरक्षा से फरार हुआ पॉक्सो का विचाराधीन कैदी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

समस्तीपुर : स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब…

8 घंटे ago