समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :- समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत तेतरापुर पंचायत की ग्राम कचहरी सचिव से शुक्रवार की शाम 50 हजार रूपये की छिनतई हो गई। मदूदाबाद स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया की शाखा से पैसा निकालकर वे वापस लौट रहे थे। इसकी सूचना ग्राम कचहरी सचिव बबीता देवी ने मोहिउद्दीननगर पुलिस को दी। सूचना पर दारोगा अमानुल्लाह घटनास्थल पहुंचे तथा बैंक से लेकर घटनास्थल तक की स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तेतारपुर निवासी वीरेंद्र राय की पत्नी बबीता देवी शुक्रवार की शाम लगभग 4:00 बजे सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया मदूदाबाद की शाखा से 50 हजार रुपए निकालकर पैदल ही अपने घर लौट रही थी। मोहिद्दीननगर प्रखंड कार्यालय से दक्षिण तेतारपुर ग्रामीण पथ पर एक अपराधी ने उनसे राशि छीन ली। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर स्पष्ट हुआ कि अपराधी बैंक से ही बबीता देवी का पीछा कर रहा था। सुनसान सड़क पर मौका मिलते ही अपराधी पैसा छीनकर फरार हो गया। पुलिस अपराधी की पहचान का प्रयास कर रही है।
समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड के मेयारी पंचायत में श्मशान की जमीन पर पंचायत सरकार भवन…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पहले ग्रामीण एसपी के रूप में मुकुल कुमार रंजन ने…
समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर रोड स्थित बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की बुनियादी सुविधाओं से…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा थाने की पुलिस ने करीब पांच साल पुराने कार लूटकांड में एक…
बिहार पुलिस को देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान इस साल दिसंबर में प्रदान किया जा…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव के वार्ड संख्या नौ…