Samastipur

मोहिउद्दीननगर में बैंक से नगद निकालकर जा रही ग्राम कचहरी की सचिव से 50 हजार रुपए की छिनतई

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :- समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत तेतरापुर पंचायत की ग्राम कचहरी सचिव से शुक्रवार की शाम 50 हजार रूपये की छिनतई हो गई। मदूदाबाद स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया की शाखा से पैसा निकालकर वे वापस लौट रहे थे। इसकी सूचना ग्राम कचहरी सचिव बबीता देवी ने मोहिउद्दीननगर पुलिस को दी। सूचना पर दारोगा अमानुल्लाह घटनास्थल पहुंचे तथा बैंक से लेकर घटनास्थल तक की स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तेतारपुर निवासी वीरेंद्र राय की पत्नी बबीता देवी शुक्रवार की शाम लगभग 4:00 बजे सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया मदूदाबाद की शाखा से 50 हजार रुपए निकालकर पैदल ही अपने घर लौट रही थी। मोहिद्दीननगर प्रखंड कार्यालय से दक्षिण तेतारपुर ग्रामीण पथ पर एक अपराधी ने उनसे राशि छीन ली। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर स्पष्ट हुआ कि अपराधी बैंक से ही बबीता देवी का पीछा कर रहा था। सुनसान सड़क पर मौका मिलते ही अपराधी पैसा छीनकर फरार हो गया। पुलिस अपराधी की पहचान का प्रयास कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

10 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

10 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

10 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

15 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

16 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

17 घंटे ago