Samastipur

समस्तीपुर में ‘पकड़ौआ विवाह’! रेलवे में नौकरी लगते ही भूला 24 महीने का प्यार, मंदिर में बुला लड़की ने परिजनों ने जबरन रचाई शादी

समस्तीपुर : बिहार में इन दिनों पकड़ौआ विवाह फिर चर्चा में है। वजह है समस्तीपुर जिले का वह मामला जिसमें एक रेलकर्मी पकड़ौआ विवाह का शिकार हुआ। पीड़ित प्रमोद कुमार सहनी ने कुछ दिनों पहले ही रेलवे की परीक्षा में सफलता हासिल कर नौकरी हासिल की थी। रेलवे में नौकरी लगने के साथ ही युवक अपनी प्रेमिका को भूल गया। जबकि दोनों में दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका ने पहले युवक को मिलने बुलाया फिर उसके परिजनों द्वारा लड़के को विद्यापतिधाम मंदिर ले जाया गया जहां पांच घंटे तक युवक की लोगों ने मान मनौव्वल की। लोगों के भारी दवाब के बाद लड़का ने किसी तरह लड़की के मांग में सिंदूर भरते हुआ शादी किया। अब इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

देखें वीडियो:

मिली जानकारी के अनुसार युवक समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चकसिकंदर गांव निवासी विजय सहनी का पुत्र प्रमोद कुमार सहनी तथा उसकी प्रेमिका समस्तीपुर जिले के ही हलई थाना अंतर्गत दरवा (अकौना) गांव निवासी बिरजू सहनी की पुत्री रौशनी कुमारी बतायी गयी है। दोनों आपस में दूर के रिस्तेदार ही बताए जा रहे हैं। दोनों के बीच दो साल से प्रेम प्रसंग भी चलने की बात कही जा रही है। जबकी लड़का कह रहा है की दोनों के बीच कोई प्रेम प्रसंग नहीं बल्कि दूर के रिस्तेदार होने के कारण कभी-कभी बातचीत होती थी।

उधर लड़की के परिजनों के अनुसार, नौकरी लगने के पूर्व युवक रौशनी से विवाह करने के लिए तैयार था, परंतु रेलवे में चतुर्थ वर्गीय कमी के रूप में भुवनेश्वर में नौकरी मिलने के बाद उसने अपना सुर बदल लिया। वह शादी की बात मुकरने लगा। वह कभी दहेज में 10 लाख रुपए दहेज की मांग करता था तो कभी शादी करने से ही इनकार कर रहा था। इसके बाद लड़के को मिलने के लड़की ने विद्यापतिधाम मंदिर में बुलाया जहां पहले से दुल्हन के भेष में तैयार प्रेमिका और उसके परिजनों ने उसे पकड़कर उसका पकड़ौआ विवाह करा दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

41 मिनट ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

57 मिनट ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

1 घंटा ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

6 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

7 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

8 घंटे ago