Bihar

ऐसा भी हो रहा! वेव कैमरे से मालिक की तस्वीर और बायोमिट्रिक से अंगुलियों के निशान, जमीन की फर्जी रजिस्ट्री का गजब खेल

बिहार की राजधानी पटना में जमीन की रजिस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी जालसाजी सामने आई है, जहां फोटो और बायोमेट्रिक बदलकर दूसरे की जमीन की रजिस्ट्री कर दी गई। इस मामले में जिला अवर निबंधक रवि रंजन ने गांधी मैदान थाने में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। दरअसल 19 जुलाई 2024 को बेऊर थाना क्षेत्र के पंचमना गली, दशरथा निवासी सुमित कुमार की जमीन को जालसाजों ने कंकड़बाग के अशोक नगर निवासी अविनाश कुमार के नाम पर बेच दिया।

कैसे हुआ फर्जीवाड़ा?

जालसाजों ने निबंधन कार्यालय में सुमित कुमार की पहचान बनाकर एक फर्जी व्यक्ति को पेश किया। जांच में सामने आया कि न सिर्फ सुमित कुमार की जगह किसी और की फोटो लगाई गई, बल्कि बायोमेट्रिक पहचान (अंगूठे के निशान आदि) को भी बदल दिया गया। निबंधन के समय जमा किए गए दस्तावेज़ों की स्कैनिंग से पता चला कि फोटो और बायोमेट्रिक डेटा को कंप्यूटर के माध्यम से छेड़ा गया था, जिससे फर्जीवाड़ा किया जा सके।

सॉफ़्टवेयर से खुली पोल

निबंधन कार्यालय के सॉफ़्टवेयर द्वारा की गई जांच में यह साफ़ हो गया कि दस्तावेज़ों में जो फोटो और बायोमेट्रिक डाटा जमा किया गया था, वह असली जमीन मालिक सुमित कुमार का नहीं था। फर्जी व्यक्ति ने सुमित कुमार की जगह अपनी पहचान दिखाकर रजिस्ट्री पूरी करवाई।

कड़ी कार्रवाई की मांग

जिला अवर निबंधक ने इस मामले में पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि जालसाजों ने फोटो और बायोमेट्रिक छेड़छाड़ करके बड़ी धोखाधड़ी की है, और इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसे मामलों को रोका जा सके।

पुलिस को अवर निबंधक द्वारा दिया गया आवेदन पढ़िए:

Avinash Roy

Recent Posts

मौसम में बदलाव से बढ़ीं मौसमी बीमारियां, समस्तीपुर सदर अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी

समस्तीपुर : सुबह-शाम हल्की ठंड और दोपहर में तेज धूप के कारण मौसम में हो…

8 घंटे ago

समस्तीपुर के कृषि वैज्ञानिकों ने बताया सरसों, राजमा, मटर और सब्जियों की बोआई का सबसे उपयुक्त समय, क्लिक कर पढ़े…

समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए…

10 घंटे ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI का सदस्यता अभियान, सैकड़ों छात्र-छात्राएं संगठन से जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आरबी कॉलेज, दलसिंहसराय में शनिवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की कॉलेज…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन दिनों से लापता युवक का घर के पीछे गड्ढे में मिला श’व, चार माह पहले ही हुई थी शादी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के नौआचक पंचायत के वार्ड संख्या-2 में…

22 घंटे ago

लूटकांड मामले में पांच बदमाश गिरफ्तार, 24 घंटे में समस्तीपुर पुलिस ने सुलझाया मामला

समस्तीपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र में चारपहिया वाहन सवार बदमाशों द्वारा युवक से मोबाइल और…

23 घंटे ago

सुरक्षित शनिवार के लिए मास्टर ट्रेनरों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू; भूकंप, आग और बाढ़ से बचाव के सिखाए जाएंगे तरीके

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम ‘सुरक्षित शनिवार’ को प्रभावी ढंग से लागू करने के…

23 घंटे ago