Samastipur

समस्तीपुर मंडल कारा के जेलर के नाम पर बंदी के परिजन से ठगी का प्रयास, ऐसे हुआ मामला उजागर…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर मंडल कारा में बंद एक बंदी के परिजन से जेलर के नाम पर जालसाजों में ठगने का प्रयास किया। इस मामले में जेल अधीक्षक प्रशांत ओझा ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। आवेदन में मोबाईल नंबर 9001006730 के धारक गंगीया देवी को आरोपी बनाया गया है। आरोपी महिला सिंधिया वेला अकौना की निवासी बतायी गयी है।

आवेदन में ठगी का प्रयास एवं कारा प्रशासन को बदनाम करने की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। आवेदन में कहा गया है कि मंडल कारा में बंद मुसरीघरारी थाने के हरपुर एलोथ निवासी सज्जन दास मंजू देवी, की मां को 3 अक्टूबर को अपराह्न 3:34 बजे फोन कर ठगी करने का प्रयास किया गया।

फोन पर महिला से कहा गया कि मैं समस्तीपुर जेल से जेलर बोल रहा हूँ। आपका बेटा जेल में छत से गिर गया है। काफी खून बह रहा है तुरंत खुन चढ़ाना होगा इसके लिए 7000 (सात हजार) रुपये की तुरंत व्यवस्था करो। महिला मंजू देवी रोते हुए मंडल कारा परिसर में आयी। उपाधीक्षक के समक्ष अपनी बातें एवं फ्रांड कॉल करने वाले का मोबाईल नंबर देते हुए बोली मेरा बेटा कैसे गिर गया। मोबाईल से जेलर का कॉल आया था।

उपाधीक्षक द्वारा उक्त महिला को समझाते हुए बताया गया कि जेल से जेलर साहब का इस तरह से कॉल नहीं जाता है और न ही रूपया की माँग की जाती है। कोई गलत आदमी आपको ठगने का प्रयास किया है। फिर उनके पुत्र सज्जन दास से मुलाकाठ कराई गई तब महिला संतुष्ट हुई। वास्तव में कोई ठग ठगने के उद्देश्य से कॉल किया गया है।

इससे ठीक पहले विचाराधीन बंदी उजियारपुर के धर्मेन्द चौरसिया के बड़े भाई अरविन्द चौरसिया मोबाईल नंबर 9965746801 पर उक्त मोबाईल नंबर से फोन किया गया और कहा गया कि आपका भाई जेल में छत से गिर गया है। काफी खून बह रहा है तुरंत खुन चढ़ाना होगा इसके लिए 7000 (सात हजार) रूपया का तुरत व्यवस्था करो। अरविन्द चौरसिया ने धर्मेंद्र के साला चंदन चौरसिया को जेल भेजा तो उसे भी सही जानकारी मिली।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

11 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

23 घंटे ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

23 घंटे ago