समस्तीपुर : बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर के द्वारा समीर कुमार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह अध्यक्ष , जिला विधिक सेवा प्राधिकार समस्तीपुर, चंदा लाल, सचिव – जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर के ओर से बहादुरपुर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया। शिविर में ट्रांसजेंडर व्यक्ति का समाकलन, पुनर्वास एवं उनके न्याय तक पहुंच सितारा योजना-2023 विषय पर चर्चा हुई।
इस कार्यक्रम में राज किशोर राय, पैनल अधिवक्ता, मो. वारिस अली पीएलवी, गोपाल सिंह , बाल संरक्षण पदाधिकारी, सौरभ तिवारी, समाजिक कार्यकर्ता, जिला बाल संरक्षक इकाई समस्तीपुर ने इस विषय पर विस्तार से चर्चा की। किन्नरों को समाज की मुख्यधारा में लाने हेतु उनका आईडीकार्ड ,राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड एवं अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई।
इसके साथ ही बताया गया की जिले में कुल 18 किन्नरों को जिला पदाधिकारी के द्वारा ट्रांसजेंडर पहचान पत्र निर्गत किया गया है। इनके अधिकारों की विस्तृत जानकारी हेतु जिले के सभी प्रखंडों तथा अन्य प्रतिष्ठानों पर प्रचार प्रसार कराया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभात कुमार सिन्हा, सचिव, कृष्ण दलित उत्थान संस्थान समस्तीपुर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…