Samastipur

डॉ. महेन्द्र शर्मा की 7वीं पुण्यतिथि पर मंत्री ने प्रतिमा का किया अनावरण, कहा- समस्तीपुर शहर में इन्होंने ही पहली बार अल्ट्रासाउण्ड जांच स्थापित किया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- चिकित्सक डॉ. महेन्द्र प्रसाद शर्मा की 7वीं पुण्यतिथि पर डॉ. महेन्द्र प्रसाद शर्मा की प्रतिमा का अनावरण समारोह आदर्शनगर में किया गया। उनकी प्रतिमा का अनावरण करते हुए जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि डॉ. शर्मा न केवल एक चिकित्सक थे बल्कि अपने कार्यों से समाज में अमिट छाप छोड़ी। समस्तीपुर शहर में अल्ट्रासाउण्ड जांच स्थापित करने का श्रेय इन्हीं को जाता है। यह उनके विरल व्यक्तित्व का ही प्रतिफल है कि आज जिले के विविध क्षेत्रों के लोग इस अवसर पर उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

वहीं समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि महेन्द्र बाबू न केवल एक कुशल चिकित्सक थे, वरन बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे। विद्यापरिषद डॉ. तरूण कुमार ने डॉ. शर्मा से जुड़े संस्मरण को याद करते हुए कहा कि ये गरीबों का निशुल्क इलाज करते थे। अनावरण समारोह की अध्यक्षता डॉ. नरेश कुमार विकल एवं मंच संचालन शिक्षक नेता अनन्त कुमार राय ने किया। स्वागत भाषण डॉ. सुधीर कुमार ने दिया। मौके पर मंत्री सहित अन्य अतिथियों का सम्मान अंगवस्त्र, पाग एवं पुष्प गुच्छ प्रदान कर डॉ. डीपी तिवारी एवं डॉ. अमृता ने किया। मौके पर पूर्व सांसद अश्वमेध देवी समेत अन्य उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

12 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

20 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

21 घंटे ago