Samastipur

समस्तीपुर में चल रहा राज्य स्तरीय विद्यालय कराटे अंडर-14 प्रतियोगिता पारितोषिक वितरण समारोह के साथ संपन्न

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : शहर के लाल कोठी परिसर में पिछले तीन दिनों से खेले जा रहे राज्य स्तरीय विद्यालय कराटे बालक अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता गुरुवार को पारितोषिक वितरण समारोह के साथ संपन्न हो गया। खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में पटना टीम के खिलाड़ियों का दबदबा कायम रहा।

इस पूरी प्रतियोगिता में पटना जिला की टीम ने भिन्न-भिन्न भार वर्ग में 5 गोल्ड एंव 3 सिल्वर मेडल के साथ सर्वाधिक 8 मेडल जीतकर पदक तालिका में पहला स्थान हासिल किया। जबकि बेगूसराय 2 गोल्ड 1 ब्रोंज मेडल के साथ दूसरे स्थान पर रहा वही नालंदा 1 गोल्ड, 3 सिल्वर व 1 ब्रोंज मेडल जीतकर तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता के अंतिम दिन खेले गए अंडर-14 बालक वर्ग के 40-45 केजी भार में पटना के कुंदन कुमार ने नालंदा के बंटी कुमार को 4-3 से पराजित कर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।

वहीं 45-50 केजी भार वर्ग के फाइनल मुकाबला में पटना के सत्यजीत कुमार ने नालंदा के अर्जुन को 6-3 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इससे पूर्व 55 से 60 केजी भार वर्ग में वैशाली के आयुष राज ने पटना के आदित्य राज को 5-2 से एंव 60 से अधिक वेट कैटेगरी में नालंदा के आर्यन राज ने पटना के रॉन मुखर्जी को 6-5 से पराजित कर गोल्ड मेडल जीतकर परचम लहराया।

मौके आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में प्रभारी जिला खेल पदाधिकारी सह आयोजन सचिव आकाश व पर प्रशिक्षु एसडीसी अंजली सिंह ने संयुक्त रूप से सभी गोल्ड, सिल्वर व ब्रांज विजेताओं को गले में मेडल पहनाकर प्रमाण पत्र के साथ पुरस्कृत किया। इससे पूर्व जिला खेल पदाधिकारी ने प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर सभी प्रतिनियुक्ति तकनीकी पदाधिकारी एवं व्यवस्था में लगे शिक्षकों को मोमेंटों देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का संचालन उच्च विद्यालय कर्पूरग्राम के शिक्षक सुभीत कुमार सिंह एंव धन्यवाद ज्ञापन डीएसओ आकाश ने किया। पूरी प्रतियोगिता के सभी मैचों में चीफ रेफरी पटना के राम सिंह यादव, नालंदा के राकेश राज, पटना के हर्ष कुमार, प्रवीण कुमार सिंह, आकाश कुमार, वीरेंद्र कुमार सिंह व वैशाली के रवि कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मौके पर कार्यालय सहायक वरुण कुमार सिंह, राजीव कुमार तिवारी, अंकेश कुमार, संजीव कुमार, निखिल कुमार, विग्नेश कुमार, रामकुमार, सुधाकर राय, अंशु कुमार सिन्हा, ब्रजेश झा आदि सहित विभिन्न जिला के कई खिलाड़ी व दल प्रभारी मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

पटना में अपार्टमेंट में घुस कारोबारी को गोली मारी, फायरिंग करते हुए अटल पथ की ओर भागे बदमाश

पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…

5 मिनट ago

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

9 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

10 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

13 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

15 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

19 घंटे ago