Samastipur

समस्तीपुर की बेटियां कला में उड़ान भरने के लिए हो रही है तैयार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- आरसेटी में 30 दिवसीय मिथिला पेंटिंग प्रशिक्षण के 25वें दिन प्रशिक्षुओं ने चीनी मिल चौक स्थित नाबार्ड संपोषित मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट का अवलोकन किया। अनमोल उपहार सेवा फाउंडेशन के मिथिला पेंटिंग कलाकार प्रेरणा कुमारी एवं गायत्री कुमारी ने मार्ट संचालन, मिथिला कला, उत्पादों की विपणन, कच्चा माल की आपूर्ति, नए-नए एवं विभिन्न तरह के उत्पादों पर मिथिला कला के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने अन्य राज्यों में लगाए गए प्रदर्शनी के बारे में जानकारी देते हुए अपना अनुभव भी साझा की। आरसेटी के निदेशक ने कहा कि सभी प्रशिक्षणार्थी को अपने उत्पाद की विपणन हेतु एक प्लेटफाॅर्म मिल गया है। सभी इस कला को सीख कर उड़ान भरने के लिए तैयार हो रही है। सभी को अपना स्वरोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। औसेफा के निदेशक देव कुमार ने कहा कि मिथिला कला के क्षेत्र में स्वर्णिम अवसर है। सभी प्रशिक्षु कलाकार अपने उत्पादों की विपणन इस रुरल मार्ट के माध्यम से कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि अपने कला के इस हुनर को निरंतर अभ्यास से निखार सकते हैं। उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थीयों के उज्जवल भविष्य की कामना की। मौके पर वरीय संकाय श्रवण कुमार झा, औसेफा के सचिव ललित कुमार, सेल्सपर्सन राम कुमार, खुशबू कुमारी, पूजा कुमारी, पिंकी देवी, प्रीति कुमारी, साक्षी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, तनु श्री, अनामिका कुमारी आदि थे। दूसरी ओर आरसेटी में अगरबत्ती प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन भी की गयी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में 6 करोड़ लोगों का होगा घर-घर हेल्थ चेकअप, 30+ उम्र वालों की स्क्रीनिंग, जानें किन बीमारियों की होगी जांच

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…

24 मिनट ago

‘मानहानि का केस करूंगी..’ शराबकांड में 4 मौतों पर अवैध संबंध की पुलिस थ्योरी मनगढ़ंत बताकर पटना ग्रामीण SP पर भड़की महिला

राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…

52 मिनट ago

Patna Metro: पटना मेट्रो ने रचा इतिहास, 5.2 किलोमीटर सुरंग की खुदाई पूरी; रेलवे स्टेशन समेत कई जगह आना-जाना आसान

पटना मेट्रो (Patna Metro) रेल परियोजना के भूमिगत निर्माण कार्य में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि…

3 घंटे ago

निवेशकों को आकर्षित करने में बिहार सबसे पीछे, नीति आयोग की रिपोर्ट से खुलासा; क्या बोले एक्सपर्ट

बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

9 घंटे ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

9 घंटे ago