Samastipur

समस्तीपुर : अपने ही दुकान पर मार्बल दुकानदार की ग्राइंडर मशीन से कटकर मौ’त, कुछ महीनें पूर्व हुई थी शादी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/हसनपुर: समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इमली चौक के समीप ग्राइंडर मशीन के कटने से मार्बल दुकानदार की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के बेलोन गांव के प्रकाश यादव के पुत्र सुंदरम कुमार के रूप में हुई है। वह दोपहर इमली चौक स्थित अपने ओम प्रकाश मार्बल टाइल्स एंड ग्रेनाइट की वीरपुर स्थित दुकान पर शुक्रवार को ग्राइंडर मशीन चालू करने गया था, जिससे गर्दन पर लग जाने से घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया गया है कि कुछ महीने पूर्व उसकी शादी थाना क्षेत्र के मौजी गांव में हुई थी। मृतक के माता-पिता आरा जिले में रहते हैं। घटना की सूचना पर माता-पिता भी हसनपुर के लिए चल दिए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

1 घंटा ago

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

11 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

15 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

21 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

22 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

22 घंटे ago