Samastipur

शहर के गुदरी बाजार में किराना दुकानदार के कर्मी को गोली मारने के मामले में दूसरा कर्मी ही संदेह के दायरे में 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : शहर में सुबह से शाम तक अति व्यस्त रहने वाले गुदरी बाजार में दिनदाहड़े गोली चलने की आवाज सुन लोगों में कुछ देर के लिए भगदड़ मच गयी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाशों के भाग जाने के बाद किराना व्यवसायी की दुकान के पास लोगों की भीउ़ उमड़ गयी। बाजार में भीड़भाड़ के बावजूद हुई घटना से सभी हतप्रभ की मुद्रा में थे। सकते में डूबे कई दुकानदार तो तब दुकान से बाहर निकले जब स्थिति पूरी तरह शांत हो गयी।

लोगों के जुटने के बाद गोली लगने से जख्मी किराना दुकानदार राजकुमार गुप्ता के कर्मी उजियारपुर निवासी अमरेश कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे रेफर किये जाने के बाद शहर के ही आदर्शनगर स्थित कृष्णा हॉस्पिटल में उसका इलाज कराया जा रहा है। वहीं मामले को लेकर नगर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार जांच में जुटे हुए हैं।

लोगों में व्याप्त चर्चा के अनुसार, किराना दुकानदार के घर में बदमाश के घुसने व गोली चलाने की घटना में उनके ही एक कर्मी का हाथ होने की आशंका जतायी जा रही है। इसका कारण यह है कि दुकानदार के घर के नीचे दुकान व उपर में आवास है। जिसमें जाने के तीन रास्ते हैं। एक रास्ता दुकान होकर व दूसरा आम रास्ता है। जबकि एक तीसरा रास्ता पीछे से है जिसका सिर्फ दुकानदार ही उपयोग करता है या फिर उसकी अनुमति से ही कोई उपर जाता था। बताया जाता है कि बदमाश उसी निजी रास्ते से दुकानदार के आवास में पहुंचे। बदमाशों को उस रास्ते दुकानदार के ही एक कर्मी ने पहुंचाया। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है इसका खुलासा पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

गुदरी बाजार में रहती है भीड़ :

विदित हो कि गुदारी बाजार सोने चांदी का सबसे बड़ा बाजार है। धनतेरस को लेकर सभी दुकानदार महीनों से तैयारी में लगे हुए थे। सभी बेहतर व्यवसाय की उम्मीद लगाये हुए थे, लेकिन पर्व के समय हुई इस घटना से सभी सशंकित हो गये हैं। गुदरी बाजार में सोने चांदी के अलावा किराना, मसाले, सब्जी, मछली, कपड़े का भी बड़े पैमाने पर कारोबार होता है। जिससे दिनभर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती है। सुबह होने के साथ गुदरी बाजार में लोगों की आवाजाही भी शुरू हो जाती है।

बाइट :

सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय ने बताया कि किराना व्यवसायी से बदमाशों ने लूटपाट नहीं की है। पीेछे के रास्ते से आवास में बदमाश उपर गये। सभी बिन्दुओं पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

19 मिनट ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

7 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

14 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

15 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

16 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

16 घंटे ago