Samastipur

डीएम ने शिवाजीनगर प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने बुधवार को प्रखंड परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभाग के कर्मियों को आवश्यक निर्देश भी दिये। डीएम दोपहर अचानक आरटीपीएस काउंटर पर पहुंचे। उपस्थित कार्यपालक सहायक राकेश कुमार से आवेदन के निष्पादन की रिपोर्ट तलब की। रजिस्टर पंजी काे खंगाला। कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिये। आपूर्ति कार्यालय में जाकर एमओ व कर्मियों से पूछताछ की।

नया राशन कार्ड बनाने, नाम हटाने व नया नाम जोड़ने को लेकर निष्पादन संबंधित पंजियों को खंगाला। इस क्रम में डीएम ने जन शिकायत से संबंधित आवेदनों के निष्पादन को लेकर जानकारी तलब की। डीएम श्री कुशवाहा प्रखंड कार्यालय विभिन्न कक्षों में जाकर कर्मियों के कार्य की जानकारी ली। पीएचसी दवा काउंटर पर बैठे कर्मियों से दवा की उपलब्ध और वितरण से संबंधित जानकारी लेकर रजिस्टर पंजियों का जांच की।

शिवाजीनगर थाना भवन के बारे में पूछताछ करते हुए नये थाना भवन बनाने को लेकर विभागीय पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये। थाना के आगे लगने वाले हाट परिसर में कूड़े की सफाई कराने का निर्देश दिया। लौटने दौरान डीएम ने डुमरा मोहन में बन रहे नये प्रखंड व अंचल भवन का भी निरीक्षण किया। इस दौरान पंचायत के किसानों ने अधिग्रहित भूमि का मुआवजा नहीं मिलने की शिकायत की।

मौके पर एसडीओ आकाश कुमार, डीएसओ महबूब आलम, डीसीएलआर अमित कुमार, बीडीओ आलोक कुमार सिंह, सीओ वीणा भारती, एमओ नूरजहां, सीडीपीओ प्रियंका, पीओ रजनीश कुमार, बीपीआरओ राजू कुमार, बीएओ उमेश बैठा, बीइओ रामजन्म सिंह, पीएचसी प्रभारी डा अमित कुमार आदि मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

6 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

1 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

1 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

1 दिन ago