Samastipur

समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे दोनों ओर सजने वाली सब्जी मंडी की दुकानों को कल तक हटाने का निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/कल्याणपुर :- समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग में बरहेता बैजलपुर गांव में सड़क किनारे दोनों ओर सजने वाली सब्जी मंडी की दुकानो को सोमवार तक हटाया जाएगा। जो भी दुकानदार सोमवार तक दुकान नहीं हटाएंगे पुलिस उनकी दुकान बंद कराने के साथ सामान जब्त कर लेगी। सब्जी मंडी के कारण सड़क पर जाम लगने के साथ हादसे की आशंका बनी रहने के कारण पुलिस प्रशासन ने यह कार्रवाई की है।

बताया जाता है कि बैजलपुर में सड़क किनारे सब्जी मंडी सजने के कारण भीड़ लगी रहती है। जिससे मंडी के समय सड़क हमेशा जाम रहता है। इससे दरभंगा से मधुबनी, समस्तीपुर व पटना जाने वाले यात्री बस के चालकों के अलावा अन्य वाहन के चालकों को उधर से गुजरने में मुसीबत उठानी पड़ती है।

वाहन चालकों के अलावा राहगीर पर जाम के कारण परेशान होते हैं। जिससे भारी संख्या में पुलिस बल के साथ सीओ शशिरंजन कुमार एवं प्रशिक्षु डीएसपी व कल्याणपुर थाना अध्यक्ष विकास केशव दलबल के साथ बैजलपुर सब्जी मंडी पहुंच्च सब्जी बेचने वालों को सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया।

पुलिस की भारी भरकम संख्या देख दुकानदारों में हड़कंप मच गया। हालांकि मंडी लग जाने के कारण कुछ लोगों ने प्रशासन की टीम से दुकानों को हटाने के लिए समय देने का आग्रह किया। जिसके बाद सीओ व थाना अध्यक्ष ने विचार विमर्श के बाद सभी को दुकान हटाने के लिए सोमवार तक का समय दिया। उन्होंने सभी को स्प्ष्ट कहा कि सोमवार के बाद किसी की नहीं सुनी जाएगी। जो भी सड़क किनारे दुकान लगाते मिलेगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में प्रशिक्षु डीएसपी व थाना अध्यक्ष विकास केशव ने बताया कि सभी को मुख्य सड़क से हटकर सब्जी मंडी लगाने का निर्देश दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पुतली कला और शिक्षा पर डॉक्यूमेंटरी फिल्म का हो रहा निर्माण

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड के मध्य विद्यालय बाजीतपुर करनैल की शिक्षिका ज्योति…

9 घंटे ago

SP ने किया मुफस्सिल थाने का निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश

समस्तीपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने सोमवार को मुफ्फसिल थाने पर वार्षिक निरीक्षण कर…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : गेहूं के खेत में मिला अज्ञात युवक का चेहरा झुलसा शव, पहचान छिपाने के लिये तेजाब से जलाया

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के डगरूआ गांव के वार्ड संख्या-8 में…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में 16 अप्रैल से एथलेटिक्स का महाकुंभ, तैयारियां तेज

समस्तीपुर: जिले के खिलाड़ियों के लिए शहर के पटेल मैदान में 16 से 18 अप्रैल…

10 घंटे ago

बिहार: सर्विस कंफर्मेशन के नाम पर 70 हजार की घूस मांगी, SDO के स्टोनो और क्लर्क को निगरानी ने दबोचा

भागलपुर के अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय के क्लर्क और स्टेनो को निगरानी ने सोमवार को कार्यालय…

11 घंटे ago

नेपाल में बालेन शाह की जीत पर बिहार में जश्न; सीतामढ़ी के ग्रामीण बोले- “जिसे गोद में खिलाया, वो PM बन गया”

पड़ोसी देश नेपाल में बालेन शाह की पार्टी रासोपा की प्रचंड जीत के बाद सीतामढ़ी…

14 घंटे ago