समस्तीपुर/चकमेहसी :- चकमेहसी थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति कुमारी के नेतृत्व में पुलिस ने थाना क्षेत्र के मालीनगर में गुप्त सूचना पर छापेमारी कर शराब धंधेबाज व फ्लिपकार्ट लूट मामले में आरोपी को दबोचने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मालीनगर निवासी रोहित कुमार मिश्र उर्फ रोहित कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार 2022 में थाना क्षेत्र के मालीनगर स्थित फ्लिपकार्ट के कार्यालय में धावा बोल हथियार बंद बदमाशों ने साढ़े 17 लाख लूट लिया था। इस मामले में जांच में गिरफ्तार आरोपी की संलिपता मिलने पर आरोपी बनाया गया था। जिसके बाद से वह फरार था।
गिरफ्तार आरोपी पर चकमेहसी थाना में शराब धंधे के मामले में भी कई मामले दर्ज हैं। जिसमें भी वह फरार था। थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को रविवार को न्यायिक हिरासत में समस्तीपुर भेज दिया गया है।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…