Samastipur

समस्तीपुर: बदमाश को उसके घर से पकड़ने गयी पुलिस से झड़प, फायरिंग कर फरार हो गया लूटकांड में वांछित आरोपी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/कल्याणपुर :- लूटकांड में वांछित बदमाश को पकड़ने गयी चकमेहसी थाने की पुलिस से बदमाश के परिजनों की झड़प हो गयी। इसी बीच वांछित बदमाश फायरिंग करते हुए घर से फरार हो गया। पुलिस झड़प में एक महिला जख्मी हुई। बाद में कल्याणपुर थाने की पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। बताया गया है कि बाइक लूट में फरार बदमाश गुलाब राय को पकड़ने के लिए चकमेहसी थाने की पुलिस मंगलवार शाम कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर पंचायत के छेठ बखरी गांव में मंगलवार की शाम गयी थी।

पुलिस ने बदमाश के बारे में पूछताछ की तो परिजनों ने उसके घर पर नहीं होने की बात कही। जिसके बाद पुलिस ने घर की तलाशी लेने का प्रयास किया। जिसका बदमाश के परिजन विरोध करने के साथ पुलिस से भिड़ गये। ग्रामीणों ने बताया कि घर में मौजूद बदमाश पिस्तौल से एक राउंड फायरिंग करते हुए फरार हो गया। इधर, पुलिस और बदमाश केपरिजनों के बीच हुई झड़प मेंं राजू राय की 65 वर्षीय पत्नी मिथलेश देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जिसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर लाया गया। जहां उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। जिससे आक्रोशित लोगों ने चकमेहसी पुलिस को घेर हंगामा शुरू कर दिया।

इसकी जानकारी मिलने पर कल्याणपुर थाना से सब इंस्पेक्टर सिंपी कुमारी दलबल के साथ पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा कर शांत किया। इस संबंध में चकमेहसी थानाध्यक्ष दिव्या ज्योति कुमारी ने बताया कि बाइक लूट मामले में युवक आरोपी था जिसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस गयी थी। हालांकि उन्होंने फायरिंग की घटना से इनकार किया।

उन्होंने बताया कि आरोपी युवक एक गार्ड को पिस्तौल दिखाते हुए भाग निकला। पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया परंतु वह भागने में सफल रहा। लोगों की माने तो इस घटना में दो पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं परंतु चकमेहसी पुलिस जख्मी होने की घटना से इनकार कर रही है। प्रशिक्षु डीएसपी व थाना अध्यक्ष कल्याणपुर विकास केशव ने बताया कि की गोली नहीं चली है। सूचना मिलते हैं घटनास्थल पर कल्याणपुर पुलिस पहुंची और मामले को शांत कराया।

Avinash Roy

Recent Posts

सिपाही से DGP तक की वर्दी पर लगेगा खास बैज, बिहार पुलिस को मिलने जा रहा सर्वोच्च सम्मान

बिहार पुलिस को देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान इस साल दिसंबर में प्रदान किया जा…

1 मिनट ago

दलसिंहसराय में दुकान से घर लौट रहे स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर ह’त्या; मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव के वार्ड संख्या नौ…

34 मिनट ago

समस्तीपुर रेल मंडल में सतर्कता सप्ताह-2026 का आयोजन, DRM समेत रेलकर्मियों ने ली शपथ

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में ‘सतर्कता…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में 23 नवंबर को होगा AISA का आठवां जिला सम्मेलन, पांच हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य

समस्तीपुर : आइसा जिला कमेटी की विस्तारित बैठक सोमवार को शहर के माल गोदाम चौक…

14 घंटे ago

बच्चों को दी गई पाॅक्सो अधिनियम और बाल अधिकारों की जानकारी, लगुनियां सूर्यकंठ स्कूल में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय, लगुनिया सूर्यकंठ में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर के तत्वावधान…

18 घंटे ago