Samastipur

समस्तीपुर: ठेकेदार के अपहरण में विफल होने पर गोली मार किया ज’ख्मी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/बिथान :- समस्तीपुर जिले के बिथान थाना अंतर्गत जगमोहरा गांव में बदमाशों ने एक ठेकेदार के अपहरण का प्रयास किया। इसमें विफल होने पर ठेकेदार को गोली मार जख्मी कर दिया। बदमाशों ने ठेकेदार पर तीन गोली चलाई। जिसमें से दो गोली पैर में लगी जबकि एक गोली गाल को छूते हुए निकल गयी। जख्मी ठेकेदार को परिजन इलाज के लिए बेगूसराय ले गये हैं। जहां निजी क्लीनिक में इलाज रहा है।

यह घटना बीती रात जगमोहरा गांव में करेह नदी के वॉटरवेज पर हुई। जख्मी ठेकेदार की राजेश कुमार उर्फ गोहल सिंह (42 वर्ष) के रूप में पहचान की गयी है। जानकारी के अनुसार राजेश पंजाब में फैक्टी के लिए मजदूरों को ले जाने की ठेकेदारी करता है। वह गांव व आसपास के जरूरतमंद लोगों को सूद पर कर्ज भी देता है।

बताया गया है कि बीती रात करीब आठ बजे के बाद दो बाइक पर सवार चार बदमा जगमोहरा गांव में पहुंचे और वाटरवेज बांध के समीप राजेश के अपहरण का प्रयास किया। वे उसे जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने की कोशिश में थे। लेकिन बाइक पर बैठने के बजाय राजेश बदमाशों को धक्का देकर भाग निकला। तब बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। जख्मी को लेकर परिजन बेगूसराय में हैं, जिससे घर पर फिलहाल कोई नहीं है।

DSP ने क्या कुछ कहा देखें :

Avinash Roy

Recent Posts

बलभद्रपुर ने उजियारपुर को हराकर जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब, अब्दुल्लाह बने ‘मैन ऑफ द मैच’

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के गांवपुर पंचायत के बलभद्रपुर गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का…

21 मिनट ago

सालों से फॉर्म ही भरवा रहे, परीक्षा नहीं ले रहे; अभ्यर्थियों के सब्र का बांध टूटा तो BSSC दफ्तर में जड़ दिया ताला

बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…

3 घंटे ago

देवघर चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत को रद्द करने से किया इंकार

लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर ओवरब्रिज को 15 अगस्त से पहले चालू करने का रखा गया लक्ष्य, तीन अलग-अलग टीमें लगातार कर रही कार्य

समस्तीपुर : शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य का सोमवार को सदर…

7 घंटे ago

मुंबई के चर्चित लूटकांड का वांछित आरोपी समस्तीपुर से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर ले जा रही मुंबई पुलिस

समस्तीपुर/बिथान : बिहार एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में 4 बेड का ICU तैयार, इसी हफ्ते होगा शुभारंभ; विशेषज्ञ डॉक्टर, जीएनम व नर्सिंग स्टाफ की हुई प्रतिनियुक्ति

अस्पताल प्रबंधन ने राउंड द क्लाॅक बनाया रोस्टर, 24 घंटे तैनात रहेंगे डॉक्टर व कर्मी…

9 घंटे ago