Samastipur

समस्तीपुर में भूसा लदे ट्रक से 2 हजार 617 लीटर विदेशी शराब जब्त, कारोबारी फरार, आधा दर्जन नामजद

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : बिहार में शराबबंदी और जहरीली शराब से लगातार हो रही मौत के बावजूद नशे का कारोबार धड़ल्ले से फल-फूल रहा है। शराब माफिया आए दिन शराब तस्करी के नए-नए तरीके ढूंढ ही लेते हैं। इसी क्रम में समस्तीपुर पुलिस ने कारोबारियों द्वारा नई तरकीब से शराब लाने और पहुंचाने का भंडाफोड़ किया है। बीते गुरुवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर मुफस्सिल थाना की पुलिस ने दादपुर के गरूआरा चौर में धान के भूसा लदे ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर कारोबारी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने वहां से शराब लदे ट्रक बीआर02टी 7930 के साथ एक बाइक भी बरामद की है।

थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने बताया की गुरुवार को पुलिस की टीम गश्ती कर रही थी इसी बीच सूचना मिली कि गरूआरा चौर में एक ट्रक और उसके आसपास कुछ संदिग्ध लोग जमे है। सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तो शराब तस्कर व ट्रक चालक पुलिस को देख ट्रक छोड़कर फरार हो गए। इस दौरान एक कारोबारी का बाइक भी वहीं छूट गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। ट्रक की चेकिंग की गई तो धान के भूसा के बोरों के नीचे वृहत मात्रा में विदेशी शराब छुपाकर रखी गई थी। मामले को लेकर एलटीएफ प्रभारी चंद्रभूषण के आवेदन पर कारोबारी व चालक समेत आधा दर्जन लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी नामजद आरोपी व कारोबारी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी में जुटी हुई है।

लग्जरी कार से 72 लीटर शराब बरामद :

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा चैती दुर्गा मंदिर के पास गुरुवार की रात्री पुलिस ने शक के आधार पर एक लग्जरी कार की जांच की तो उसमें से 72 लीटर बिदेशी शराब बरामद की गई। इस दौरान वहां से भाग रहे सफारी कार चालक धर्मपुर निवासी चंदन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, वहीं कार को जब्त कर थाने ले आयी। बताया जा रहा है कि शराब की खेप कहीं से लाई गई थी जिसे ठिकाने लगाने की बात कही गई, लेकिन इसी बीच पुलिस ने शक के आधार पर कारोबारी को 72 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। मुफस्सिल पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

5 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

11 घंटे ago