Samastipur

मगरदही घाट पुल से युवती ने बूढ़ी गंडक नदी में लगाई छलांग, नहीं चला कुछ पता

समस्तीपुर : नगर थाना व मथुरापुर थाना क्षेत्र के सीमांकन पर मगरदही घाट और मथुरापुर घाट के बीच बूढ़ी गंडक नदी पर बने पुल से एक लड़की ने छलांग लगा दी है। यह घटना रविवार के शाम की है।

घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने लड़की को नदी में छलांग लगाते देखने पर पुलिस को इस संबंध में सूचना दी। सूचना मिलने के बाद नगर थाना व मथुरापुर थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटे गए थे।

चूंकि, नदी में अभी ज्यादा पानी है। इस कारण रात में नदी में उक्त लड़की को ढूंढने में परेशानी हो रही थी। हालांकि स्थानीय नाविकों के द्वारा अंधेरे में ही नाव से मोबाईल की रौशनी में कुछ देर तक लड़की की खोजबीन की गई लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।

नगर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया की एसडीआरएफ को सूचना दी गयी है। सोमवार की सुबह दिन के उजाले में उसकी खोजबीन की जाएगी। खबर लिखे जाने तक उक्त लड़की के बारे में कुछ भी पता नहीं चल सका था की वह कहां की रहने वाली है।

Avinash Roy

Recent Posts

बलभद्रपुर ने उजियारपुर को हराकर जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब, अब्दुल्लाह बने ‘मैन ऑफ द मैच’

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के गांवपुर पंचायत के बलभद्रपुर गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का…

27 मिनट ago

सालों से फॉर्म ही भरवा रहे, परीक्षा नहीं ले रहे; अभ्यर्थियों के सब्र का बांध टूटा तो BSSC दफ्तर में जड़ दिया ताला

बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…

3 घंटे ago

देवघर चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत को रद्द करने से किया इंकार

लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर ओवरब्रिज को 15 अगस्त से पहले चालू करने का रखा गया लक्ष्य, तीन अलग-अलग टीमें लगातार कर रही कार्य

समस्तीपुर : शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य का सोमवार को सदर…

8 घंटे ago

मुंबई के चर्चित लूटकांड का वांछित आरोपी समस्तीपुर से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर ले जा रही मुंबई पुलिस

समस्तीपुर/बिथान : बिहार एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में 4 बेड का ICU तैयार, इसी हफ्ते होगा शुभारंभ; विशेषज्ञ डॉक्टर, जीएनम व नर्सिंग स्टाफ की हुई प्रतिनियुक्ति

अस्पताल प्रबंधन ने राउंड द क्लाॅक बनाया रोस्टर, 24 घंटे तैनात रहेंगे डॉक्टर व कर्मी…

9 घंटे ago