Samastipur

थानेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान ADM से बदसलूकी व नोकझोंक करने वाली महिला नेत्री को जेल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- शहर के थानेश्वर मंदिर में शनिवार शाम एक महिला एडीएम व लोजपा(रामविलास) पार्टी की महिला नेत्री के बीच जमकर नोकझोंक व मारपीट मामले में रविवार को उक्त महिला नेत्री को जेल भेज दिया गया। महिला नेत्री की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूईधारा निवासी गीता कुशवाहा के रूप में की गई है। देर रात डिप्टी कलेक्टर पुष्पिता झा के आवेदन पर नगर थाना की पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

बताया जाता है कि शनिवार की शाम में करीब छह बजे डिप्टी कलेक्टर अपने परिवार के साथ थानेश्वर मंदिर में पूजा करने गयी थीं। उस समय लोजपा(रा) की महिला नेत्री गीता कुशवाहा भी मंदिर में पहुंची थी। पूजा करने के के दौरान दोनों में बहस के बाद नोकझोंक होने लगी और महिला नेत्री ने गाली देते हुए डिप्टी कलेक्टर पर हाथ उठा दिया। जिससे मंदिर में पूजा करने आये लोग अचंभित हो गये।

पहले लोगों को माजरा समझ में नहीं आया। बाद में दोनों के पहले पूजा करने को लेकर विवाद होने की जानकारी मिली। डिप्टी कलेक्टर से बदसलूकी की बात से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। इस संबंध में नगर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार ने बताया कि डिप्टी कलेक्टर के आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी महिला नेत्री गीता कुशवाहा को न्यायिक प्रक्रिया में भेज दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

सालों से फॉर्म ही भरवा रहे, परीक्षा नहीं ले रहे; अभ्यर्थियों के सब्र का बांध टूटा तो BSSC दफ्तर में जड़ दिया ताला

बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…

1 घंटा ago

देवघर चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत को रद्द करने से किया इंकार

लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने…

4 घंटे ago

समस्तीपुर ओवरब्रिज को 15 अगस्त से पहले चालू करने का रखा गया लक्ष्य, तीन अलग-अलग टीमें लगातार कर रही कार्य

समस्तीपुर : शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य का सोमवार को सदर…

6 घंटे ago

मुंबई के चर्चित लूटकांड का वांछित आरोपी समस्तीपुर से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर ले जा रही मुंबई पुलिस

समस्तीपुर/बिथान : बिहार एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में 4 बेड का ICU तैयार, इसी हफ्ते होगा शुभारंभ; विशेषज्ञ डॉक्टर, जीएनम व नर्सिंग स्टाफ की हुई प्रतिनियुक्ति

अस्पताल प्रबंधन ने राउंड द क्लाॅक बनाया रोस्टर, 24 घंटे तैनात रहेंगे डॉक्टर व कर्मी…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन मकान की छत पर करंट लगने से मजदूर की मौ’त, 8 माह के बेटे के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के धरमपुर में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में निर्माणाधीन…

8 घंटे ago