समस्तीपुर :- जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा द्वारा आगामी पैक्स निर्वाचन 2024 से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार समस्तीपुर में किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से जिलाधिकारी द्वारा मतदाता सूची का प्रकाशन, बूथ वेरिफिकेशन एवं बूथों की स्थिति तथा नामांकन प्रक्रिया की तैयारी एवं मतगणना हाल तथा बज्रगृह की तैयारी से संबंधित समीक्षा की गई।
सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी पैक्स मतदान 2024 द्वारा बारी-बारी से अपने प्रखंडों में की गई तैयारी से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। जिलाधिकारी द्वारा सभी प्रखंड के वरीय प्रभारी को भी निर्देश दिया गया कि वह भी अपने-अपने आवंटित प्रखंडों में भ्रमण कर पैक्स निर्वाचन 2024 से संबंधित की जा रही तैयारी का सतत अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण करते रहेंगे तथा समय-समय पर अधोहस्ताक्षरी को कृत कारवाइयों से अवगत कराएंगे।
बैठक में अपर समाहर्ता समस्तीपुर, उपविकास आयुक्त समस्तीपुर, अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन, जिला सहकारिता पदाधिकारी एवं सभी अनुमंडल पदाधिकारी/ भूमि सुधार उप समाहर्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचलाधिकारी समस्तीपुर उपस्थित थे।
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…
समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…
बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…