Samastipur

मासूम को मिला नया परिवार, मुंबई से बच्चा गोद लेने समस्तीपुर पहुंचे दंपती

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- दत्तक ग्रहण संस्थान ममता शिशु गृह दुधपुरा में आवासित एक बालिका को मुंबई के एक दंपती को डीपीओ आईसीडीएस सह अध्यक्ष बाल कल्याण समिति सुनीता कुमारी व जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक आकाश के द्वारा सौंपा गया। बच्चे को गोद लेकर दंपती खुश दिखाई दे रहे थे। इस दौरान दोनों पति-पत्नी ने कहा कि आज हमारा परिवार पूर्ण हुआ। मौके पर बाल संरक्षण पदाधिकारी गोपाल कुमार सिंह, समन्वय अनिपा कुमारी सामाजिक कार्यकर्ता सौरभ तिवारी उपस्थित रहे।

ज्ञात हो गोद लेने की संपूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन है। बच्चा गोद लेने के लिए Cara के वेबसाइट पर पंजीकरण करना होता है दत्तक-ग्राही माता-पिता ने 2020 में Cara के वेबसाइट पर निबंधन कराया था। सारी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद आज शुक्रवार को उन्हें बच्चा सौंपा गया।

जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक ने लोगों से अपील की है कि बच्चा कानूनी प्रक्रिया से ही गोद लें। गैर कानूनी तरीके से बच्चा गोद लेना कानूनन जुर्म है और कोई व्यक्ति किसी कारण से अगर बच्चा पालने में सक्षम नहीं है तो बच्चे को यत्र-तत्र ना फेंके। पालन शिशु संग्रहण केंद्र ममता शिशु गृह में लाकर बच्चों को छोड़ दें। छोड़ने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

26 मिनट ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

10 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

10 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

11 घंटे ago