Samastipur

समस्तीपुर में ‘हर्ट टचिंग विथ ब्राइट बिगिनिंग’ कार्यक्रम का किया गया आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- त्रिविक्रम इंपावरमेंट फाउंडेशन द्वारा हर्ट टचिंग विथ ब्राइट बिगिनिंग कार्यक्रम का आयोजन मोहनपुर रोड स्थित होली मिशन हाई स्कूल में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सदर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की व्यायाम और अन्य शारीरिक गतिविधियाँ मानसिक चिंता के लक्षणों को कम कर सकती हैं और हमें बेहतर महसूस करा सकती हैं। दिन में कई बार छोटी-छोटी सैर करना तनाव को कम करने का एक शक्तिशाली साधन है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता होली मिशन के निदेशक धर्मांश रंजन अंकुर ने किया। विषय प्रवेश एवं संचालन आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा ने किया। त्रिविक्रम इंपावरमेंट फाउंडेशन की मैनेजिंग डायरेक्टर पूनम कुमारी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा की आज के दौड़ में युवा पीढ़ी जहां एक ओर डिजिटल दुनिया के जाल में फंस गए हैं। वही दूसरी ओर इसके कुप्रभाव से नैतिकता का पतन हुआ है।परिवार और समाज से बिल्कुल दूर हो गए हैं। जिसका परिणाम मानसिक तनाव और शारीरिक थकान है। इससे हम कैसे निकल सकते है इसके बारे में उन्होंने विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आशा सेवा संस्थान के संरक्षक केशव किशोर प्रसाद ने कार्यक्रम महत्वपूर्ण सहयोग किया।मौके पर त्रिविक्रम इंपावरमेंट फाउंडेशन की सदस्य ज्योति कुमारी सिंह मौजूद थी। आगत अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन प्रिंसिपल अमृत रंजन ने किया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

4 मिनट ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

10 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

11 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

11 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

16 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

17 घंटे ago