समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के तीन प्रखंड मोहनपुर, मोहिउद्दीननगर और विद्यापतिनगर बाढ़ से प्रभावित है। हालांकि गंगा के जलस्तर में अब धीरे-धीरे कमी हो रही है । लेकिन लोगों की मुश्किलें अभी भी कम नहीं हुई है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय अपने संसदीय क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान नित्यानंद राय सभी बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया और बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उसकी समस्या सुनीं।
इस मौके पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि बाढ़ से काफी नुकसान हुआ है। जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। राज्य सरकार और जिला प्रशासन के साथ साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि सब मिलकर बाढ़ पीड़ितों को हर सुविधा और सेवा प्रदान करने में जुटे है। सामुदायिक रसोई के माध्यम से भोजन बनाकर बाढ़ पीड़ितों के घर तक पहुंचाया जा रहा है। आवागमन के लिए नाव की व्यवस्था की गई है। मेडिकल कैम्प चलाये जा रहे है। शीघ्र ही यह क्षेत्र बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित किया जाएगा। इस दौरान मोहिउद्दीननगर विधायक राजेश सिंह, एमएलसी डॉ. तरुण कुमार, वरीय उप समाहर्ता (आपदा) राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…