Samastipur

समस्तीपुर जिले में कई गुना बढ़ी जमीन की खरीद व बिक्री, 19 दिन में रिकॉर्ड 9 करोड़ 16 लाख रुपये से अधिक का राजस्व

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- जिला निबंधन कार्यालय के अधीन आनेवाले राजस्व क्षेत्रों में जमीन की खरीद-बिक्री की गति बढ़ गयी है। इससे लोगों में जमीन की खरीद बिक्री के लिए आपाधापी लगी रहती है। भीड़ के कारण जिला निबंधन कार्यालय को हर दिन रात 10 बजे के बाद ही बंद हो पाता है। वहीं दिन में 10 बजते ही लोग पहुंचने लगते हैं। दो तीन घंटे के बाद से ही दस्तावेज़ों का अंबार लगना शुरू हो जाता है। कार्यालय के अधिकारी से लेकर कर्मियों तक के पास किसी से बात करने की फुर्सत नहीं है। हर कोई बिजी दिखता है।

जमीन खरीद – बिक्री में तेजी तो करीब एक-दो महीनों से है, लेकिन इधर पंद्रह दिनों से आपाधापी अधिक मची हुई है। हर कोई चाह रहा है कि कल के बदले आज ही रजिस्ट्री करा लें। इस भीड़ से एक साथ कई लोगों को लाभ ही लाभ मिल रहा है। चाहे निबंधक कार्यालय हो, कातिब हों, स्टाम्प वेंडर हों या फिर होटल व चाय नास्ते की दुकान। सबकी कमाई बढ़ी हुई है।

जिला निबंधन कार्यालय के आंकड़े बताते हैं कि पिछले 15 दिनों में 1979 से ऊपर निबंधन हुए हैं। रोज दो सौ से सवा दो सौ निबंधन हो रहे हैं। जबकि दस्तावेज इनसे दोगुने व तिगुने आते रहते हैं। अधिक निबंधन से सरकार को काफी राजस्व मिल रहा है। पिछले एक सितंवर से 19 सितंबर तक नौ करोड़ 16 लाख रुपये से अधिक का राजस्व मिला है। अब तक का यह एक रिकार्ड है। राजस्व का इतना ग्राफ पूर्व में नहीं था।

जिला निबंधन कार्यालय पर अचानक बढ़े दस्तावेज़ों के बोझ से कार्यालय को दस बजे रात के बाद बंद करने की नौबत आ रही है। रोज ढाई सौ से तीन सौ दस्तावेजों का अंबार लगा रहता है। लोगों ने बताया कि जिस दिन निबंधन के लिए फाइलिंग की जाती है, उस दिन निबंधन की गारंटी नहीं रहती है। कब नंबर आएगा, यह कहना मुश्किल है। कार्यालय के रजिस्ट्रार को भी इजहार के लिए पहले से काफी देर तक बैठना पड़ता है।

पूसा से आए कमेश्वर रजक ने बताया कि वे दो दिन पहले ही दस्तावेज फाइल किए थे, आज रजिस्ट्री हो रहा है। कातिबों ने बताया कि लोगों की भीड़ बढ़ने से उनके पास दस्तावेज पहले से काफी बड़े हुए हैं। हर कोई चाहता है आज ही रजिस्ट्री हो जाय। काम का दवाब बढ़ा हुआ है। स्टाम्प वेंडरों ने बताया कि उनके यहां टिकट के लिए रोज काफी भीड़ हो जाती है। दुकानदारों ने बताया कि उनकी दुकान में ग्राहक अधिक आ रहे हैं। इतनी भीड़ पहले नहीं देखते थे। कई लोग जगह नहीं मिलने से निकल जा रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

1 घंटा ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

2 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

8 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

13 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

14 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

15 घंटे ago