Samastipur

समस्तीपुर में दो दिवसीय जिला स्तरीय ‘युवा महोत्सव’ का हुआ उद्घाटन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- शहर के बारह पत्थर स्थित कर्पूरी सभागार में सोमवार को दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव का उद्घाटन अपर समाहर्ता अजय कुमार तिवारी, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) राजेश सिंह, अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण शशिकांत पासवान, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी तथा नजारत उपसमाहर्ता समस्तीपुर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता ने सभी प्रतिभागियों को अग्रिम शुभकामना दी एवं अपने उद्घोषण में उन्होंने कहा कि ये कलाकार यहां से चयनित होकर राज स्तरीय युवा महोत्सव में जाएंगे और पुनः वहां से राष्ट्रीय युवा महोत्सव में प्रतिभाग कर समस्तीपुर का नाम रोशन करेंगे, इसके लिए सभी निर्णायक मंडल एवं सभी प्रतिभागियों को अपना सर्वोत्तम पर परफॉर्मेंस देना होगा।

विदित हो कि युवा उत्सव में विभिन्न प्रकार की विधाओं यथा गायन, वादन, शास्त्रीय संगीत, नृत्य, चित्रकला, मूर्तिकला इत्यादि का प्रदर्शन विभिन्न प्रतिभागियों द्वारा किया जाना है इनमें से जो प्रतिभागी चयनित होंगे उन्हें राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी तथा जिले भर से आए हुए प्रतिभागी, निर्णायक मंडल एवं प्रतिभागियों के अभिभावक गण इत्यादि उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

1 मिनट ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

24 मिनट ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

1 घंटा ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

8 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

15 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

22 घंटे ago