Samastipur

विद्यापतिनगर के दियारांचल में बाढ़ की स्थिति भयावह, पलायन शुरू; रतजगा कर अपने समानों की सुरक्षा में लगे हुए हैं बाढ़ पीड़ित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पदमाकर सिंह लाला] :- गंगा नदी के जलस्तर में जारी व्यापक वृद्धि ने प्रखंड के दियारांचल वासियों को बेहाल कर दिया है। तीन दिनों से नित्य प्रतिदिन जलस्तर में हो रही बढोतरी ने गंगा की सहायक वाया नदी के किनारे स्थित मऊ धनेशपुर दक्षिण दियारा, शेरपुर ढेपुरा पंचायत के लोदीयाही, बालकृष्णपुर मड़वा पंचायत के तीन वार्ड लोदीयाही, चिड़िया टोंक गांव, चक्की पर व बाजिदपुर पंचायत के दादा टोल, नील खेत, दानी टोल आदि के हजारों की आबादी बाढ से प्रभावित हो गयी है।

यह भी पढ़े : समस्तीपुर के DM ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, दिये आवश्यक निर्देश

हजारों की संख्या में लोग निकटवर्ती स्कूल, कॉलेज व ऊंचे स्थानों पर शरण लिए हुए हैं। पिछले एक सप्ताह से घरों में पानी घुसने की वजह से इन्हें अपने समानों की सुरक्षा की चिन्ता भी सताती है। बावजूद इसके कुछ बाढ पीड़ित रतजगा कर अपने समानों की सुरक्षा में लगे हुए हैं। स्थिति यह है कि कई बाढ़ पीड़ितों के घर में चूल्हे नहीं जले रहें हैं। धीरे-धीरे बाढ़ की भयावहता की वजह से प्रभावितों के बीच त्राहिमाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। स्थिति को देखते हुए प्रभावित परिवारों के विस्थापन का सिलसिला जारी है।

उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मऊ दियारा के कमरे में लगभग चार फीट बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। बावजूद प्रशासनिक स्तर पर अब तक नाव, राहत व बचाव कार्य शुरू नहीं किया गया है। बाढ़ प्रभावितों ने कहा कि बाढ़ की भयावह स्थिति के बावजूद प्रशासनिक स्तर पर इसे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित नहीं किया जाना समझ से परे है। प्रशासन को लोगों की सुधि नहीं है।

भूख से बेहाल है बच्चे बूढे, माल – मवेशियों का खास्ताहाल 

बाढ़ से जहां प्रखंड के चार पंचायतों के एक दर्जन वार्डों के हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं दूसरी ओर सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों व बूढों को हो रही है। जलावन, अनाज सहित अन्य आवश्यक घरेलू वस्तुओं की अनुपलब्धता की वजह से बच्चे व बूढे भूख से बेहाल हो रहे हैं। तो पशु चारा के बाढ़ में डूब जाने से माल – मवेशियों को खाना खिलाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

राहत शिविर नहीं :

राहत शिविर के नहीं होने की वजह से बाढ़ पीड़ितों की स्थिति यायावर जैसी होने लगी है। कभी बांध किनारे, गाछी , सड़क किनारे तो कभी स्कूल परिसर में ये खानाबदोश की तरह जिंदगी व्यतीत कर रहे हैं। लोग सुरक्षा के लिए ऊंचे स्थान की तलाश में हैं। वहीं बाढ़ पीड़ित अपनी जानमाल की सुरक्षा को लेकर अपने घर की छतों, खुले आकाश के नीचे शरण लिये हुए हैं। वहीं कई स्थानों पर लोग पूरी रात एक ही चौकी पर बैठकर गुजार रहे हैं। जिनके पास पक्का मकान है उनकी छतों पर आसपास के लोगों ने शरण ले रखी है। सभी सुरक्षित स्थानों की खोज में जुटे हुए हैं।

नित्यक्रिया से निपटने में परेशानी :

बाढ़ पीड़ितों की सबसे महत्वपूर्ण समस्या नित्य क्रियाओं को लेकर है। शौच की समस्या सहित चापाकाल डूब जाने से पीने के लिए शुद्ध जल की परेशानी गंभीर बनी हुई है।

राहत की मांग : 

पूर्व मुखिया श्रीराम राय, अमरनाथ सिंह मुन्ना, कुंदन सिंह आदि ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अविलंब राहत व बचाव कार्य शुरू करने सहित मेडिकल कैंप, चलंत पेयजल आपूर्ति, चलंत शौचालय आदि की व्यवस्था करने की मांग की है। इधर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी महताब अंसारी ने बताया कि बाढ़ को लेकर युद्धस्तर पर तैयारी शुरू कर दी गयी है। नाव की व्यवस्था की जा रही है। जिला से निर्देश मिलते ही बाढ़ पीड़ितों के ठहरने, खाने, शुद्ध पेयजल, दवा आदि की समुचित उपाय किये जाएंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

56 मिनट ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

9 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

12 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

13 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

13 घंटे ago