Samastipur

समस्तीपुर ADM की जांच में संदिग्ध शिक्षकों का खुलासा; विद्यालय में योगदान नहीं, लेकिन ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर नाम 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- Samastipur Town Media ने सबसे पहले बीपीएससी से चयनित शिक्षक टीआरई-1 व टीआरई-2 में फर्जीवाड़े का खुलासा किया था। इस बीच एडीएम आपदा राजेश सिंह के द्वारा की जा रही जांच में हर रोज नये तथ्य खुलकर सामनें आ रहे हैं। वर्तमान में कुछ ऐसे संदिग्ध शिक्षकों का नाम सामने आया है, जिन्होंने विद्यालय में अब तक योगदान भी नहीं किया परंतु ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर उनका नाम विद्यालय के नाम से जुड़ा हुआ है।

ऐसे शिक्षक विद्यालय में कभी उपस्थित भी नहीं हुए परंतु कुछ दिनों तक पोर्टल पर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। कुछ ऐसे भी शिक्षक हैं जिनका भी योगदान कभी विद्यालय में नहीं हुआ फिर भी उनके बारे में जांच पड़ताल जारी है। उक्त तथ्यों का खुलासा तब हुआ जब एडीएम आपदा के आदेश पर शिक्षा विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) ने ऐसे शिक्षकों और संबंधित प्रधानाध्यापको से इस संबंध में जवाब तलब किया। तब संबंधित विद्यालयों के प्रभारी इन शिक्षकों के बारे में जानकारी एकत्रित की तो चौकाने वाली बातें सामने आयी।

जानकारी के अनुसार प्राथमिक विद्यालय बलहा 2 की शिक्षिका बेबी कुमारी और समीदा खातून ने आज तक इस विद्यालय में योगदान नहीं किया परंतु इनका नाम विद्यालय के ई शिक्षा कोष पोर्टल पर दर्ज है। जब ये बातें सामने आई तो इस संबंध में प्रधानाध्यापिका अनिता कुमारी ने तुरंत शिक्षक नियुक्ति जांच कमेटी के अध्यक्ष सह समस्तीपुर अपर समाहर्ता (आपदा), जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को पत्र देकर इसकी जानकारी दी।

जिसमें कहा है कि प्राथमिक विद्यालय बलहा 2 में दो शिक्षिका बेबी कुमारी एवं समीदा खातून ने कभी योगदान नहीं किया परंतु मेरे विद्यालय के ई शिक्षा कोष पोर्टल पर नाम अंकित है। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि अभी तक दोनों शिक्षिका में से किसी ने भी मेरे विद्यालय में योगदान नहीं किया है। ई शिक्षा कोष पर इन दोनों का नाम कैसे अंकित हुआ उन्हें इस बात की कुछ भी जानकारी नहीं है।

इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय बड़कुरबा मुरिया स्थान की शिक्षिका मंजू कुमारी ने भी यहां योगदान नहीं की है। बावजूद ई शिक्षा कोष पर इसका भी नाम दर्ज है। इसने भी कुछ दिनों तक ई शिक्षा कोष पर अपना उपस्थिति दर्ज कराई है परंतु जब से शिक्षक नियुक्ति की जांच होने लगी है। अपना उपस्थिति बनाना छोड़ दिया है। ये कभी भी विद्यालय आई भी नहीं। प्रधानाध्यापक सुरेंद्र कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया की इससे संबंधित जानकारी जांच पदाधिकारी से लेकर शिक्षा विभाग के पदाधिकारी को लिखित रूप से दी गई है।

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा जारी पत्र में प्राथमिक विद्यालय तरुणिया की शिक्षिका सीमा कुमारी और नेहा कुमारी से संबंधित जांच के लिए विद्यालय के प्रधानाध्यापक से साक्ष्य और अभिलेख उपास्थापित करने को कहा गया था। इस संबंध में प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार ने बताया की सीमा कुमारी और नेहा कुमारी नाम की कोई शिक्षिका मेरे विद्यालय में नहीं है, और न ही इन दोनों शिक्षिका का नाम ई शिक्षा कोष पोर्टल पर है। उन्होंने बताया कि मेरे यहां सोमी कुमारी नाम की शिक्षिका है।

उन्होनें बताया कि सीमा कुमारी और नेहा कुमारी नाम से कोई शिक्षिका नहीं है। इसकी जानकारी संबंधित पदाधिकारी को लिखित रूप से दी गई है। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय बरियारपुर में भी प्रियांशु कुमार नाम से कोई भी शिक्षक कार्यरत नहीं है। यह जानकारी प्रधानाध्यापक चंदन कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना द्वारा जारी पत्र की सूची में प्रियांशु कुमार का भी नाम था इसके बारे में रिपोर्ट मांगा गया था परंतु मेरे विद्यालय में प्रियांशु कुमार नाम से शिक्षक है ही नहीं। इस नाम से अब तक किसी शिक्षक का योगदान भी नहीं है और ना ही पोर्टल पर इसका नाम है।

इस संबंध में लिखित पत्र संबंधित पदाधिकारी को सौंपा गया है। जबकि उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोदरिया के शिक्षक राजीव कुमार विद्यालय से गायब हैं। प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार दास ने बताया कि इससे संबंधित रिपोर्ट संबंधित शिक्षा विभाग के वरीय पदाधिकारी एवं जांच पदाधिकारी को लिखित दी गई है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना द्वारा शिक्षकों की सूची में प्राथमिक विद्यालय पुरुषोत्तमपुर की निकहत परवीन और तनुजा कुमारी के बारे में भी रिपोर्ट मांगी थी। जिसमें ये दोनों शिक्षिका वर्तमान में कार्यरत हैं। प्रधानाध्यापक दिलीप राम ने बताया कि इन दोनों शिक्षिकाओं का मामले में पूरी जानकारी नहीं है। परंतु यह दोनों शिक्षिकाएं फिलहाल कार्यरत हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

4 घंटे ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

12 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

15 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

17 घंटे ago