Samastipur

विभूतिपुर में अब भी हाजिरी बना रहे संदिग्ध शिक्षक, जांच कमेटी के अध्यक्ष को अब तक उपलब्ध नहीं कराया गया विवरण

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड में फर्जी रूप से बहाल शिक्षकों की करतूत अब भी जारी है। इसकी जानकारी देने के बाद भी कार्रवाई करने के बजाय शिक्षा विभाग के अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। इससे शिक्षा विभाग भी संदेह के घेर में आने लगा है। लोगों में अब खुलेआम चर्चा है कि शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों की मिली भगत से ही फर्जी बहाली को अंजाम दिया गया। जिससे अब तक कोई कार्रवाई सामनें नहीं आयी है। वहीं जांच कमेटी के अध्यक्ष अपर समाहर्ता (आपदा) राजेश कुमार सिंह द्वारा 13 सितंबर को दो दिनों के भीतर विभूतिपुर प्रखंड के टीआरई-1 और टीआरई-2 के सभी शिक्षकों का विवरण मांगा गया था। आदेश के 10 दिनों से अधिक बीत जाने के बाबजूद अब तक जांच कमेटी को आधे विद्यालयों के भी शिक्षकों का विवरण उपलब्ध नहीं कराया गया है।

ई-शिक्षा कोष पर अभी भी बन रही हाजिरी :

स्कूल में नाम नहीं रहने के बावजूद ई-शिक्षा पोर्टल पर लगातार हाजिरी बनाने के मामले में प्राथमिक विद्यालय गिरिटोल कोदरिया वार्ड- 4 की एचएम भावना कुमारी ने शिक्षा विभाग के स्थापना डीपीओ व बीईओ को पत्र भेज कहा था कि मेरे विद्यालय में पांच महिला शिक्षिका कार्यरत है। परंतु इसके अतिरिक्त एक पुरुष शिक्षक आरिफ हुसैन की उपस्थिति ई-शिक्षा पोर्टल पर लगातार दर्ज हो रही है। जबकि उनके योगदान संबंधी कोई कागजात विद्यालय में नहीं है। आरिफ हुसैन ने मंगलवार को भी अपनी हाजिरी पोर्टल पर दर्ज कराई है। एचएम ने बताया कि आवेदन दिए 24 घंटे से ऊपर बीत चुके हैं परंतु अभी तक करवाई नहीं हुई है।

इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय बनौली में भी एक अज्ञात शिक्षक ई शिक्षा कोष पोर्टल पर हाजिरी बनाते जा रहा है। इसकी शिकायत प्रधानाध्यापक रामाशीष महतो ने प्रखंड सहित जिले के शिक्षा विभाग के समस्त वरीय पदाधिकारी से करने के साथ उसका नाम पोर्टल से डिलीट करने की मांग की है। मंगलवार दिए पत्र में एचएम ने कहा है कि मेरे विद्यालय के ई शिक्षा कोष पोर्टल पर अज्ञात शिक्षक सुशील कुमार साह का नाम दिख रहा है जिसमें मॉक ऑन ड्यूटी दर्ज हो रहा है। वह जुलाई के अंतिम सप्ताह से लगातार पोर्टल पर मॉक ऑन ड्यूटी करके उपस्थिति दर्ज कर रहा है। हमने विद्यालय के ऑनलाइन पोर्टल से ऐसे व्यक्ति का नाम हटाने की मांग की है पोर्टल से नाम नहीं हटाई जाने पर इसकी सारी जवाब देही शिक्षा विभाग की होगी। बीईओ ने बताया कि पोर्टल पर से संदिग्ध शिक्षकों की जांच के के बाद नाम हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन की जांच अधर में :

विभूतिपुर में शिक्षक बहाली में फर्जीवाड़ा सामने आने पर तत्कालीन डीएम योगेंद्र सिंह ने अपर समाहर्ता (आपदा) चार सदस्यीय जांच कमेटी बना तीन दिन में जांच करने का आदेश दिया था। लेकिन टीम ने क्या जांच की और किस तरह की कार्रवाई की अनुशंसा की। यह अब तक सामने नहीं आ पाया है। इसकी भी लोगों में जमकर चर्चा हो रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

5 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में दो देसी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी…

11 घंटे ago

पटना में सूर्या डॉन का एनकाउंटर; गायघाट के पास STF से हुई मुठभेड़, 2 दर्जन मामलों में है आरोपी

पटना में बुधवार को STF और अपराधियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाऊंटर में…

11 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के आर्य समाज रोड में वाणिज्य कर विभाग का छापा, 3 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का मामला उजागर

समस्तीपुर : टैक्स चोरी पर शिकंजा कसते हुए वाणिज्य कर विभाग ने मंगलवार को शहर…

22 घंटे ago

समस्तीपुर : शराब खोज रही पुलिस को झोपड़ी से मिले 44 लाख नगद मामले में जांच के लिए देर शाम पहुंचे SP, की पूछताछ

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाने की पुलिस ने मंगलवार को शराब की गुप्त सूचना पर की…

23 घंटे ago

बिहार में 25 नई चीनी मिल खोलने का काम तेज, समस्तीपुर समेत इन जिलों में जमीन तलाश रही नीतीश सरकार

बिहार में नई चीनी मिल खोलने का काम तेज हो गया है। नीतीश सरकार ने…

23 घंटे ago