Bihar

रेलवे- 30 हजार, BPSC PT- 50 हजार और UPSC PT पास करने पर 1 लाख, छात्रों के लिए बिहार सरकार की महत्वपूर्ण योजना

बिहार सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। विभिन्न परीक्षाओं के लिए ₹30,000 से ₹1,00,000 तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस योजना का उद्देश्य छात्रों को प्रोत्साहित करना और उनकी आर्थिक सहायता करना है ताकि वे अपनी पढ़ाई और तैयारी को और बेहतर बना सकें।

इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए कुछ शर्तें भी निर्धारित की गई हैं:

  1. अभ्यर्थी बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  2. अभ्यर्थी अत्यंत पिछड़ा वर्ग का सदस्य होना चाहिए।
  3. इस योजना के तहत लाभ सिर्फ एक बार ही दिया जाएगा।
  4. पूर्व से किसी भी सरकारी या राज्य सरकार द्वारा वित्त संपोषित संस्थान की सेवा में कार्यरत अभ्यर्थी को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

इसके अतिरिक्त, संबंधित परीक्षा के प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम प्रकाशित होने के 45 दिनों के अंदर bcebconline.bih.nic.in पर ऑनलाइन निबंधन एवं आवेदन किया जा सकता है। अभ्यर्थी विभागीय पोर्टल पर एक बार पंजीकरण (One Time Registration) करेंगे। विस्तृत जानकारी के लिए विभागीय पोर्टल पर विजिट करें।

प्रोत्साहन राशि की जानकारी

  • संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा सहित अन्य प्रारंभिक परीक्षा जैसे:
    • सिविल सेवा के लिये 1 लाख
    • भारतीय अभियंत्रण सेवा (Indian Engineering Service) के लिए 75 हजार
    • भारतीय आर्थिक सेवा (Indian Economic Service) के लिए 75 हजार
    • भारतीय सांख्यिकी सेवा (Indian Statistical Service) के लिए 75 हजार
    • संयुक्त भू-वैज्ञानिक (Combined Geo-Scientist) के लिए 75 हजार
    • संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) के लिए 50 हजार
    • केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के लिए Dy. S.P.
    • केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (Central Armed Police Force) के लिए 50 हजार

  • राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) एवं नौसेना अकादमी (Naval Academy) की प्रथम चरण (लिखित परीक्षा) उत्तीर्ण करने पर: ₹50,000/-
  • बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा/ बिहार न्यायिक सेवा की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने पर: ₹50,000/-
  • अन्य राज्यों द्वारा आयोजित राज्य सिविल सेवा संयुक्त प्रतियोगिता (प्रारंभिक) परीक्षा उत्तीर्ण करने पर: ₹50,000/-
  • RBI- ग्रेड बी अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने पर: ₹30,000/-
  • SBI एवं अन्य अनुसूचित व्यवसायिक बैंकों में Probationary Officer की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने पर: ₹30,000/-
  • LIC में सहायक प्रशासनिक अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने पर: ₹30,000/-
  • संयुक्त स्नातक स्तरीय प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने पर: ₹30,000/-
  • विभिन्न रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा (तकनीकी एवं स्नातक प्रारंभिक परीक्षा) उत्तीर्ण करने पर: ₹30,000/-

यह योजना छात्रों के लिए एक बड़ी राहत साबित हो सकती है और उन्हें अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने में मदद करेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

13 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

13 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

13 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

18 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

19 घंटे ago